Idea ने लॉन्च किया रोज 7GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 22 Mar 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
Idea Cellular Offers 7GB Data Per day at Rs 1298 Prepaid plan with Unlimited Voice calls
idea

    Idea सेलुलर ने एक बार फिर से वापसी करते हुए दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन दोनों प्लान में क्रमशः रोज 5 जीबी और 7 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज SMS जैसे फायदे मिल रहे हैं। साथ ही बता दें कि इनमें से एक प्लान की वैधता 28 दिन और दूसरे की 35 दिन की होगी। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

    आइडिया के 998 रुपये और 1,298 रुपये वाले के फायदे

    idea
    idea

    सबसे पहले आपको बता दें कि इन दोनों प्लान की कीमत क्रमशः 998 रुपये और 1,298 रुपये है। 998 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 28 दिनों तक रोज 5 जीबी डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी, वहीं 1,298 रुपये वाले में भी 998 रुपये वाले ही सभी फायदे मिलेंगे लेकिन इस प्लान की वैधता 35 दिनों की होगी और इसमें रोज 7 जीबी डाटा मिलेगा। दोनों प्लान में प्रतिदिन 250 मिनट और सप्ताह में 1,000 मिनट की कॉलिंग सीमा है। हालांकि ये दोनों प्लान फिलहाल कुछ ही सर्किल के लिए हैं। इसलिए रिचार्ज कराने से पहले अपना ऑफर जरूर चेक कर लें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें