Idea ने पेश किए दो नए सस्ते प्लान, सिर्फ 92 रुपये में मिलेगा 6GB डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 19 May 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
Idea Cellular launched two New Prepaid Data Packs Offer 3GB Data at Rs 53 and 6GB Data at Rs 92
mobile calling

    कुछ दिन पहले तक देशभर की तमाम टेलीकॉम कंपनियां कॉलिंग की सुविधा के साथ डाटा वाले प्लान पेश कर रही थीं, वहीं अब कंपनियों ने केवल डाटा वाले प्लान पेश करने शुरू कर दिए हैं। सबसे पहले जियो ने केवल डाटा वाले प्लान कम कीमत में पेश किए, उसके बाद एयरटेल और वोडाफोन ने भी सस्ते एड ऑन प्लान बाजार में उतारे, वहीं अब आइडिया ने दो नए डाटा प्लान पेश किए हैं जिनकी कीमत 92 रुपये और 53 रुपये है।

    आइडिया के 53 रुपये और 92 रुपये वाले प्लान के फायदे

    idea
    idea

    आइडिया के इन एड ऑन प्लान की बात करें तो इनमें से 92 रुपये वाले प्लान में 6 जीबी डाटा मिलेगा और इसकी वैधता 7 दिनों की होगी, वहीं 53 रुपये वाले प्लान में 3 जीबी डाटा मिलेगा व इसकी वैधता 1 दिन की है। बता दें कि जियो के दो एड ऑन पैक प्लान कीमत भी 100 रुपये से कम है जिनमें ज्यादा डाटा मिलता है। जियो के 51 रुपये वाले प्लान मेंं 1 दिन की वैधता के साथ 3 जीबी डाटा और 101 रुपये वाले प्लान मेमं 6 जीबी डाटा 7 दिनों की वैधता के साथ मिलता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें