फ्री कॉलिंग और 14GB डाटा के साथ Idea लाया नया ऑफर, जानें पूरा प्लान

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 03 Mar 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
idea cellular 14gb 4g data and unlimited calling plan launched
Idea 4G

    रिलायंस जियो के 303 वाले प्लान के शुरू होने के बाद कई टेलिकॉम कंपनियां भी अपने ग्राहकों को शानदार ऑफर दे रही हैं। इसी बीच आइडिया ने जियो को टक्कर देने के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है।TelecomTalkमें छपी रिपोर्ट के मुताबिक आइडिया ने 345 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया है जिसके तहत ग्राहकों को 14जीबी 4जी डाटा मिलेगा और अनलिमिडेट कॉलिंग मिलेगी।

    इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन होगी, हालांकि ग्राहक एक दिन में 500 एमबी डाटा ही यूज कर सकेंगे। बता दें कि आइडिया ने यह प्लान पिछले महीने लॉन्च किया था लेकिन अब तक इसमें अनलिमिडेट कॉलिंग और सिर्फ 50 एमबी डाटा मिलता था। वहीं नए 4जी स्मार्टफोन यूजर को 1जीबी डाटा मिलता था।

    विज्ञापन

    किसके लिए है ये प्लान

    आइडिया
    आइडिया

    आइडिया के इस प्लान में एक लोचा भी है, क्योंकि इस ऑफर का फायदा आइडिया के कुछ चुनिंदा ग्राहक ही उठा सकते हैं। आप इस ऑफर के लायक हैं या नहीं, यह चेक करने के लिए My Idea ऐप में अपने मोबाइल नंबर से साइन करके एक्सक्लूसिव ऑफर्स सेक्सन में जा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि 1 मार्च से जियो ने प्राइम मेंबरशिप शुरू कर दी है जिसके तहत 303 रुपये में ग्राहकों को 28जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। हालांकि प्लान के तहत आप एक दिन में सिर्फ 1जीबी डाटा ही यूज कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें