बीते साल एशिया-प्रशांत में जापान के बाद भारत पर सबसे अधिक साइबर हमले हुए : रिपोर्ट

देव कश्यप
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीदेव कश्यप
Thu, 25 Feb 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
IBM Report Last Year India suffered most cyber attacks in the Asia-Pacific after Japan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

    बीते साल एशिया-प्रशांत में जापान के बाद भारत सबसे अधिक साइबर हमलों का शिकार हुआ है। आईबीएम की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

    आईबीएम सिक्योरिटी एक्स-फोर्स ने कहा है कि 2020 में साइबर अपराधियों के हमले उन कारोबार क्षेत्रों पर केंद्रित रहे, जिन्हें कोविड-19 महामारी के बीच सबसे अधिक काम करना पड़ रहा था। इन क्षेत्रों में अस्पताल, चिकित्सा और फार्मास्युटिकल्स विनिर्माताओं के अलावा ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया-प्रशांत में भारत साइबर हमलों का शिकार बने देशों में दूसरे स्थान पर रहा। 2020 में एशिया में हुए कुल साइबर हमलों में से सात प्रतिशत भारतीय कंपनियों पर किए गए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आईबीएम ने कहा कि भारत में वित्तीय और बीमा क्षेत्र पर सबसे अधिक 60 प्रतिशत साइबर हमले हुए। उसके बाद विनिर्माण और पेशेवर सेवाओं का नंबर आता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें