Robot: चीन की फैक्ट्री में 'ह्यूमनॉइड रोबोट' ने किया हमला, वायरल वीडियो से मची सनसनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 06 May 2025 04:45 PM IST
सार

वह आगे बढ़ने की कोशिश करता है, मानो बंधन से आजाद होना चाहता हो। एक कंप्यूटर मॉनिटर गिर जाता है और डेस्क की अन्य वस्तुएं भी बिखर जाती हैं। अंत में, एक व्यक्ति क्रेन को खींचकर रोबोट को रोकने की कोशिश करता है। यह घटना 1 मई की है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

Humanoid robot attacked a factory in China viral video created sensation
umanoid robot attack - फोटो : social media

    विस्तार

    चीन की एक फैक्ट्री से सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है, जिसमें एक ह्यूमनॉइड रोबोट को अपने नियंत्रकों पर हमला करते और चेन से खुद को छुड़ाने की कोशिश करते देखा गया। इस वीडियो ने किसी डरावने भविष्य की याद दिला रहा है।

    वीडियो में रोबोट को एक छोटे क्रेन से बांधा गया दिखाया गया है। अचानक वह रोबोट गुस्से में हाथों को तेजी से झूलाना शुरू कर देता है। पास में बैठे एक व्यक्ति को कंप्यूटर से हटकर झुकना पड़ता है। एक अन्य व्यक्ति, जो उसके पीछे खड़ा था, घबराकर पीछे हट जाता है। रोबोट अपने हाथों को ऊपर उठाकर बार-बार नीचे पटकता है और यह प्रक्रिया धीरे-धीरे और ज्यादा आक्रामक होती जाती है। वह आगे बढ़ने की कोशिश करता है, मानो बंधन से आजाद होना चाहता हो। एक कंप्यूटर मॉनिटर गिर जाता है और डेस्क की अन्य वस्तुएं भी बिखर जाती हैं। अंत में, एक व्यक्ति क्रेन को खींचकर रोबोट को रोकने की कोशिश करता है। यह घटना 1 मई की है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

    इससे पहले मार्च में बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में जब दुनिया के सबसे उन्नत ह्यूमनॉइड रोबोट Ameca से पूछा गया, "क्या रोबोट्स हमारी नौकरियां ले लेंगे?" तो उसने जवाब दिया, "पता नहीं, आप अपनी नौकरी कितनी अच्छी करते हैं?" "शायद, ये इस पर निर्भर करता है कि आप कितने अच्छे हैं।" जब पूछा गया, "क्या रोबोट दुनिया पर कब्जा करेंगे?", तो उसने जवाब दिया, "ये दिलचस्प सवाल है, लेकिन मेरे लिए दिलचस्प नहीं कि मैं इसका जवाब दूं।"

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें