ग्राहकों की निजी जानकारी साझा नहीं करेगी हुवावे: सीईओ

प्रदीप पांडे
भाषा, नई दिल्लीप्रदीप पांडे
Thu, 17 Jan 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Huawei will not share users data says Ren Zhengfei, founder and CEO
ren zhengfei

    चीनी कंपनी हुआवे के संस्थापक ने कहा कि उनकी कंपनी अपने ग्राहकों एवं संचार नेटवर्क की गोपनीय जानकारी साझा नहीं करेगी। हुआवे टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष रेन जेंगफेई ने विदेशी संवाददाताओं के साथ बातचीत में यह बात कही। उल्लेखनीय है कि हुआवे वैश्विक दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में अपना भरोसा कायम रखना चाहती है, जो नयी पीढ़ी की प्रौद्योगिकी में बहुत अधिक निवेश कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ेंः सिर्फ एक मैसेज से खाली किए जा रहे हैं लोगों के बैंक खाते, ऐसे रहें सावधान

    उनका यह बयान ऐसे समय में काफी अहम है जब उनकी कंपनी पर कम्युनिस्ट पार्टी के नियंत्रण में होने और चीन को जासूसी में मदद करने के आरोप लग रहे हैं। हुआवे चीन का पहला वैश्विक तकनीकी ब्रांड है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और कुछ अन्य देशों की सरकारें जासूसी के आरोपों के चलते हुआवे के प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर रोक लगा चुकी हैं।

    विज्ञापन

    जेंगफेई से पूछा गया कि अगर कोई सरकार उनकी दूरसंचार प्रौद्योगिकी को खरीदने वाले विदेशी खरीदार से जुड़ी गोपनीय जानकारी मांगती है तो उनका जवाब क्या होगा? इस पर उन्होंने कहा, “ऐसे किसी भी आग्रह के लिए हमारा जवाब ना में होगा।” जेंगफेई ने कहा कि किसी सरकार ने उनसे या उनकी कंपनी से किसी के बारे में ‘अनुचित जानकारी’ के लिए कोई आग्रह नहीं किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें