Electricity Saving: बिल से हैं परेशान? 90% लोग नहीं जानते बिजली बचाने का ये तरीका, UPPCL ने बताएं खास टिप्स

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sat, 18 Apr 2026 07:13 AM IST
सार

UPPCL electricity saving tips:

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने हाल ही में एक चेतावनी जारी की है। कहा है कि स्टैंडबाय मोड में भी घर के डिवाइस बिजली खपत करते रहते हैं, जिसे वैंपायर लोड कहा जाता है। इससे आपके बिजली का बिल भी ज्यादा आता है। अगर आप भी अपनी घर में बिजली के बिल को कम करना चाहते हैं, तो इन आदतों को तुरंत छोड़ दें...

विज्ञापन
How Unplugging Electronics Slash Your Electricity Bill – UPPCL Guidelines
Electricity Bill - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    How to reduce electricity bill:

    अधिकतर लोगों को लगता है कि स्विच ऑन रहने से कोई नुकसान नहीं है, लेकिन वास्तव में हमारे वाई-फाई राउटर, चार्जर और टीवी स्टैंडबाय मोड में भी बिजली की खपत करते रहते हैं। UPPCL ने एक्स पर लोगों को जागरूक करते हुए बताया है कि कैसे इन छोटी आदतों को बदलकर न केवल बिजली की बचत की जा सकती है, बल्कि घर के उपकरणों की लाइफ भी बढ़ाई जा सकती है। यह वैंपायर लोड साल के अंत में आपके बिजली बिल को काफी बढ़ा सकते हैं।

    Electricity Saving: बिल से हैं परेशान? 90% लोग नहीं जानते बिजली बचाने का ये तरीका, UPPCL ने बताएं खास टिप्स

    वाई-फाई राउटर (Wi-Fi Router)

    आजकल वाई-फाई राउटर अधिकतर घरों में मिल जाएगा, ये हमेशा ऑन रहता है। 90 प्रतिशत लोग इसे बंद करना भूल जाते हैं, क्योंकि उन्हें नहीं पता कि रात को सोने से पहले इसे बंद करने का दोहरा फायदा है।

    विज्ञापन

    बिजली की बचत: यह फालतू ऊर्जा की खपत को रोकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लंबी उम्र

    : लगातार ऑन रहने से राउटर ओवरहीट हो जाता है और वहीं अगर हम रात भर इसे बंद कर दें, तो यह ठंडा रहता है और इसकी लाइफ बढ़ जाती है।

    चार्जिंग के बाद मेन स्विच बंद करना

    मोबाइल या लैपटॉप चार्ज होने के बाद हम अक्सर सिर्फ तार निकालते हैं, स्विच खुला छोड़ देते हैं। यह एक गंभीर गलती है। जब स्विच ऑन रहता है, तो चार्जर का एडाप्टर बिजली लेता रहता है, लेकिन अगर हम इसे बंद कर देते हैं तो न केवल बिजली बचती है, बल्कि एडाप्टर को ओवरहीटिंग से सुरक्षा मिलती है। शॉर्ट सर्किट का खतरा भी टल जाता है।

    टीवी और रिमोट का कनेक्शन

    टीवी को रिमोट से बंद करना ही काफी नहीं माना जाता है। रिमोट से बंद होने के बाद भी टीवी स्टैंडबाय मोड में बिजली की खपत जारी रखता है। इसलिए टीवी को रिमोट से बंद करने के बाद मेन स्विच से भी बंद करें। यह देखने में मामूली लगता है, लेकिन साल भर में यह आपकी बचत को हजारों में बदल सकता है।

    वैंपायर लोड क्या है ?

    वैंपायर लोड उन उपकरणों की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली बिजली है जो इस्तेमाल में न होने पर भी प्लग-इन रहते हैं। यह बिल्कुल किसी वैंपायर (पिशाच) की तरह है जो आपकी जानकारी के बिना धीरे-धीरे आपकी ऊर्जा (बिजली) की खपत करता रहता है। जब आप अपने घर के अन्य अप्लायंसेज को भी फालतू ऑन छोड़ देते हैं, तो यह बिजली बिल का बड़ा कारण बन जाते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें