फुल हो गया स्टोरेज: 'Google Takeout' से ऐसे करें फोटो और डेटा का बैकअप, मिल जाएगा खाली स्पेस

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 09 Jun 2025 10:43 PM IST
सार

Google Photos में अब अनलिमिटेड स्टोरेज की सुविधा नहीं रही, जिससे कई यूजर्स को दिक्कत हो रही है। अगर आपका स्टोरेज भी भर गया है, तो 'Google Takeout' टूल से आसानी से बैकअप लेकर स्टोरेज खाली कर सकते हैं।

विज्ञापन
how to take backup from google takeout google photos storage kaise khali kare
गूगल टेकआउट से काम बनाएं आसान - फोटो : Freepik

    विस्तार

    Google Photos में अब अनलिमिटेड स्टोरेज की सुविधा नहीं रही, जिससे कई यूजर्स को दिक्कत हो रही है। अगर आपका स्टोरेज भी भर गया है, तो 'Google Takeout' टूल से आसानी से बैकअप लेकर स्टोरेज खाली कर सकते हैं।

    एक वक्त था जब Google Photos में अनलिमिटेड स्टोरेज की सुविधा थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब गूगल सिर्फ 15 जीबी फ्री स्टोरेज देता है, जिसमें जीमेल, ड्राइव और फोटो तीनों का डेटा शामिल होता है। इसके बाद अतिरिक्त स्टोरेज के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं। अगर आप भी गूगल स्टोरेज फुल होने की समस्या से जूझ रहे हैं और पुराने फोटो या फाइल्स को हटाना नहीं चाहते, तो चिंता की बात नहीं है। गूगल की 'Google Takeout' सर्विस आपकी परेशानी का आसान हल दे सकती है।

    विज्ञापन

    क्या है Google Takeout?

    Google Takeout एक ऐसा टूल है, जिसकी मदद से यूजर अपने गूगल अकाउंट से जुड़ा पूरा डेटा, जैसे कि गूगल ड्राइव की फाइलें, गूगल फोटोज की इमेज, कॉन्टैक्ट्स, यूट्यूब वीडियो आदि एक साथ डाउनलोड कर सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आप खुद तय कर सकते हैं कि कौन-कौन सा डेटा किस फॉर्मेट में डाउनलोड करना है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: ट्राई की रेटिंग से पता चलेगा कैसा है घर का नेटवर्क स्ट्रेंथ, 5 एजेंसियों ने दिखाई दिलचस्पी

    ऐसे करें स्टेप-बाय-स्टेप बैकअप

    • सबसे पहले अपने Google Account में लॉग इन करें।
    • इसके बाद ब्राउजर में takeout.google.com खोलें।
    • वहां पहुंचने के बाद "Deselect all" पर क्लिक करें ताकि एक-एक कर जरूरी डेटा चुन सकें।
    • फिर Google Drive और Google Photos को सिलेक्ट करें और "Next Step" पर क्लिक करें।
    • अब तय करें कि डेटा एक बार डाउनलोड करना है या हर 2 महीने में ऑटोमैटिक बैकअप चाहिए।
    • इसके बाद फाइल फॉर्मेट चुनें जैसे कि ZIP या TGZ
    • आखिर में ‘Create export’ पर क्लिक करें। कुछ देर में गूगल आपके मेल पर एक डाउनलोड लिंक भेजेगा।

    डेटा एक्सपोर्ट रिक्वेस्ट करने के बाद गूगल आपके मेल पर ‘An archive of Google data has been requested’ नाम से एक ईमेल भेजता है। इस ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप अपने बैकअप को Permission दे सकते हैं। एक बार जब गूगल आपके सिलेक्टेड डेटा का आर्काइव बना देता है, तो आप उसे अपने मोबाइल या लैपटॉप में डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें