Tech Tips: UPI में VPA क्या है? जानिए मिनटों में कैसे बनाएं अपनी डिजिटल पेमेंट ID
How To Create VPA:
UPI ने भारत में डिजिटल पेमेंट का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। अब कुछ ही सेकंड में मोबाइल से पैसे भेजना बेहद आसान है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि VPA यानी Virtual Payment Address क्या होता है और यह कैसे काम करता है? आइए समझते हैं।

विस्तार
भारत में UPI (Unified Payments Interface) ने डिजिटल पेमेंट को जितना आसान और भरोसेमंद बनाया है, उतनी ही अहम भूमिका इसमें VPA यानी Virtual Payment Address की है। VPA एक तरह का डिजिटल एड्रेस होता है, जो आपके बैंक अकाउंट की पहचान तो बताता है, लेकिन उसकी गोपनीयता बनाए रखता है।
इसे आप अपनी “डिजिटल पेमेंट ID” भी कह सकते हैं। जैसे आपकी ईमेल ID होती है, उसी तरह VPA कुछ इस तरह दिखती है- name@bankname या mobilenumber@upi. इस एड्रेस से आप बिना अकाउंट नंबर या IFSC कोड बताए किसी को भी पैसे भेज या प्राप्त कर सकते हैं।
कैसे काम करता है VPA?
जब आप कोई UPI एप (जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM) इंस्टॉल करते हैं, तो सबसे पहले आपसे एक VPA या UPI ID बनाने को कहा जाता है। इसके बाद यह ID आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो जाती है।
अब जब कोई व्यक्ति आपकी VPA डालता है, तो पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है। इसमें आपको दूसरों से अपनो मोबाइल नंबर या क्यूआर शेयर नहीं करना पड़ता। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी और सुरक्षा NPCI (National Payments Corporation of India) द्वारा की जाती है।
मिनटों में ऐसे बनाएं अपनी VPA
VPA बनाना बेहद आसान है और इसे किसी भी भरोसेमंद UPI एप पर बनाया जा सकता है। यहां जानिए सबसे आसान तरीका:
1. सबसे पहले Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM App डाउनलोड करें।
2. एप खोलें और ‘Add Bank Account’ या ‘Create UPI ID’ विकल्प चुनें।
3. अपना बैंक अकाउंट लिंक करें।
4. अपनी पसंद की UPI ID या VPA बनाएं- जैसे yourname@okaxis या 9876543210@paytm.
5. एक मजबूत और सुरक्षित UPI PIN सेट करें।