क्या आपके भी प्राइवेट व्हाट्सएप चैट पढ़ लेता है कोई और

टेक डेस्क, अमर उजाला,
Sat, 10 Nov 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
How to secure your whatsapp chat from others
whatsapp

    जिस तरह आजकल मोबाईल रखना प्रचलन है उससे भी ज्यादा जरूरी हो गया है आपके स्मार्टफ़ोन सिक्यूरिटी को संभाले रखना। भाग दौड़ भरी जिंदगी भले ही हो लोग एक दूसरे की लाइफ में झाकने से बाज नहीं आते हैं। फिर चाहे आपके किसी प्रिय की चैट हो या फिर किसी की फोटो गैलरी। बस देखने का मौका चाहिए।

    सभी को उम्मीद होती है कि मोबाइल कंपनियां इसकी गारंटी दें कि आपकी जानकारी सिर्फ आप तक ही सीमित है लेकिन ऐसा होता कहां है। फिलहाल आप कंपनी के भरोसे तो नहीं बैठ सकते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप खुद ही ऐसा हल निकाल लें कि आपका डाटा सिक्योर रहे। आइए आपको बताते हैं इसका एक बेहतरीन विकल्प

    विज्ञापन
    whatsapp
    whatsapp

    जी-डेटा सिक्योर चैट नाम का ऐप आपके चैट या फ़ोटो शेयरिंग की सुरक्षा के लिए कई विकल्प देता है। अगर आप चाहें तो किसी को टाइम्ड मैसेज भेज सकते हैं। जितना समय आप तय करें उसके बाद मैसेज ख़ुद डिलीट हो जाता है। जो आपका चैट है उसको आप एसडी कार्ड पर चैट हिस्ट्री के रूप में सेव कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    चैट को सुरक्षित रखने के लिए आप उसके लिए पासवर्ड भी तय कर सकते हैं। ये सभी फ़ीचर ऐप के फ्री वर्जन में आपको मिलेंगे। अगर आप इस ऐप के प्रीमियम वर्जन लेने की सोचेंगे तो इसमें आपके चैट के लिए एक फ़िल्टर बनाया हुआ है। इससे आपके जो भी इमेज या वीडियो होंगे उन्हें स्कैन किया जा सकता है।

    आप इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। उसके बाद आप थोड़े दिन तक इसके फ्री वर्जन को इस्तेमाल कर सकते हैं। उसके बाद अगर आपको ज़रुरत महसूस हो तो आप इसे साल भर के लिए ख़रीद सकते हैं। आपको बता दें कि इस तरह का ही स्नैपचैट ऐप ख़ुद डिलीट होने वाले मैसेज को लेकर विवादों में फंस चुका है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें