बारिश में भीग जाए फोन तो तुरंत करें यह काम, सर्विस सेंटर जाने की नहीं होगी जरूरत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 12 Aug 2022 03:25 PM IST
सार

यदि आपका फोन भी बारिश में भीग गया है तो आपको अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि घर पर ही आसानी से आप अपने फोन को कैसे ठीक कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to Save Your Smartphone Water Damage Repair if You Dropped It in Water Tips to Help Revive Phone
if phone wet - फोटो : amarujala

    विस्तार

    बारिश का सीजन शुरू हो गया है। पूरे देश में भारी बारिश भी देखने को मिल रही है। ऐसे में बारिश के मौसम में स्मार्टफोन को पानी से बचाना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि थोड़े से पानी से भी आपका फोन खराब हो सकता है। कई बार बचाव के बाद भी फोन पानी में भीग जाता है, और आपको इसके लिए काफी खर्चा भी करना पड़ता है। यदि आपका फोन भी बारिश में भीग गया है तो आपको अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि घर पर ही आसानी से आप अपने फोन को कैसे ठीक कर सकते हैं। चलिए कुछ आसान टिप्स जानतें हैं...

    बारिश में फोन भीगने पर सबसे पहले फोन को स्विच ऑफ कर दें, इससे आप फोन को शॉट सर्किट होने से बचा सकते हैं। कई बार फोन के भीगने पर पानी फोन के अंदर तक नहीं जा पाता पर यदि फोन में पावर ऑन रहती है, तो थोड़े से पानी से भी उसमें शॉट सर्किट हो सकती है। इसलिए फोन को तुरंत बंद करना ही सबसे सही ऑप्शन है।

    विज्ञापन
    बारिश में भीग जाए फोन तो तुरंत करें यह काम, सर्विस सेंटर जाने की नहीं होगी जरूरत

    इसके बाद आप फोन की बैटरी, सिम कार्ड, मैमोरी कार्ड आदि के साथ फोन के बैक कवर को भी निकाल लें। इससे फोन की इन चीजों को भी पानी से खराब होने से बचाया जा सकता है। सभी एक्सेसरीज को टिश्यू पेपर या कॉटन कपड़े से अच्छी तरह से साफ कर लें ताकि उस पर पड़े पानी और नमी को खत्म किया जा सके। फोन को भी इसी तरह से साफ करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    बारिश में भीग जाए फोन तो तुरंत करें यह काम, सर्विस सेंटर जाने की नहीं होगी जरूरत

    आपको बता दें कि घर में मौजूद चावल पानी और नमी को सोखने का सबसे अच्छा ऑप्शन है। आपको फोन को अच्छी तरह से सुखाने के बाद कम से कम 24 घंटे के लिए चावल के डिब्बे में बंद कर देना है। आप चावल के स्थान पर सिलिका जेल पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि फोन को बार-बार ऑन करने की कोशिश न करें इससे फोन में शॉट सर्किट हो सकती है और फोन खराब भी हो सकता है। कोशिश करें कि फोन को 1 से 2 दिन तक चावल के डिब्बे में ही रखा रहने दें। जब फोन से पूरी तरह से नमी निकल जाये उसके बाद ही फोन को उपयोग में लें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें