Recover Deleted Contacts in iPhone: आईफोन से डिलीट हो गए हैं कॉन्टैक्ट? इन आसान तरीकों से मिनटों में लाएं वापस

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीSuyash Pandey
Tue, 14 Apr 2026 09:39 PM IST
सार

Recover iPhone Contacts Deleted:

क्या आपके iPhone से जरूरी कॉन्टैक्ट्स अचानक गायब या डिलीट हो गए हैं? घबराएं नहीं। इस आर्टिकल में हमने डिलीट हुए फोन नंबर्स को वापस लाने के सबसे आसान और कारगर तरीके बताए हैं।

विज्ञापन
How to recover deleted contacts on iPhone: easy fixes using iCloud and backup
आईफोन कॉन्टैक्ट बैकअप - फोटो : एपल

    विस्तार

    हम सभी ने अब फोन नंबर याद रखना लगभग छोड़ ही दिया है। आज के समय में शायद ही हमें दो-तीन से ज्यादा नंबर जुबानी याद हों। ऐसे में अगर सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद या गलती से आपके iPhone के कॉन्टैक्ट्स अचानक गायब हो जाएं तो यह किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं लगता। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप तुरंत कुछ कदम उठाएं तो आप आसानी से अपने डिलीट हुए कॉन्टैक्ट्स को वापस पा सकते हैं। तो इससे पहले कि आप लोगों को मैसेज करके उनका नंबर दोबारा मांगें, इन तरीकों को आजमाएं। ये तरीके सभी लेटेस्ट iPhone मॉडल्स पर काम करते हैं।

    1. iPhone में आईक्लाउड की मदद से कॉन्टैक्ट्स वापस लाएं

    अगर सिंक (Sync) में किसी दिक्कत की वजह से आपके नंबर गायब हुए हैं तो इसका समाधान बहुत आसान है:

    विज्ञापन

    स्टेप 1:

    अपने iPhone की सेटिंग्स एप खोलें, सबसे ऊपर अपने नाम (एपल आईडी प्रोफाइल) पर टैप करें और आईक्लाउड में जाएं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्टेप 2:

    See All बटन पर टैप करें और कॉन्टैक्ट्स के आगे दिए गए टॉगल को बंद कर दें। जब स्क्रीन पर पॉप-अप आए तो कीप ऑन माई आईफोन का विकल्प चुनें।

    स्टेप 3:

    अब इस टॉगल को दोबारा ऑन करें और मर्ज के विकल्प पर टैप करें। थोड़ी देर प्रतीक्षा करें, आपके डिलीट हुए कॉन्टैक्ट्स आपके iPhone पर वापस आ जाएंगे।

    2. iCloud.com के जरिए रिकवर करें

    अगर आपने गलती से कोई कॉन्टैक्ट डिलीट कर दिया है तो आप उसे सीधे आईक्लाउड से रिस्टोर कर सकते हैं। अगर आपने 'एडवांस्ड डाटा प्रोटेक्शन' ऑन रखा है या अपना फोन आईओएस 26.4 पर अपडेट किया है तो आपको पहले वेब एक्सेस चालू करना होगा।

    स्टेप 1:

    सेटिंग्स एप में जाएं, अपने नाम पर टैप करें और आईक्लाउड सेटिंग्स खोलें।

    स्टेप 2:

    सबसे नीचे स्क्रॉल करें, iCloud.com पर टैप करें और 'अलाउ डाटा एक्सेस' वाले टॉगल को ऑन कर दें।

    स्टेप 3:

    इसके बाद अपने iPhone पर सफारी ब्राउजर खोलें, आईक्लाउड.com पर जाएं और अपनी एपल आईडी से लॉग-इन करें।

    स्टेप 4:

    ऊपर दाईं ओर दिए गए मेन्यू पर क्लिक करें, नीचे स्क्रॉल करके 'डाटा रिकवरी' खोलें। फिर नीचे जाकर रिकवरी कॉन्टैक्ट्स पर टैप करें।

    स्टेप 5:

    अब उस तारीख और समय के आगे वाले रिकवरी बटन पर टैप करें जब आपके कॉन्टैक्ट्स डिलीट हुए थे। ऐसा करते ही आपके नंबर वापस आ जाएंगे।

    3. कुछ अन्य तरीके (अगर ऊपर वाले तरीके काम न करें)

    अगर किसी वजह से ऊपर बताए गए तरीके काम नहीं करते हैं, तो आप ये विकल्प भी आजमा सकते हैं:

    आईट्यून्स बैकअप:

    आप अपने फोन को पुराने आईट्यून्स बैकअप से रिस्टोर कर सकते हैं। इस बैकअप में आपका पुराना कॉन्टैक्ट डेटा भी सुरक्षित होता है।

    पुराना iPhone:

    अगर आपके पास अपना पुराना iPhone रखा है और आपने हाल-फिलहाल में ज्यादा नए नंबर सेव नहीं किए हैं तो आप अपने पुराने फोन से नंबर ट्रांसफर कर सकते हैं।

    थर्ड-पार्टी टूल्स:

    इंटरनेट पर मौजूद भरोसेमंद थर्ड-पार्टी आईओएस डेटा रिकवरी टूल्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें