सावधान: स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल से आपको हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

पिछले 10 में स्मार्टफोन की दुनिया बदल चुकी है, आज हर कोई स्मार्टफोन में आंखे गड़ाए रहता है। स्मार्टफोन और डाटा आज ऑक्सीजन की तरह काम करते हैं। हम सभी स्मार्टफोन के इतने आदि हो चुके हैं की लगातार इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। लगातार स्मार्टफोन के इस्तेमाल से सबसे बुरा प्रभाव हमारी आंखों पर पड़ता है। दरअसल हमारी लाइफस्टाइल ही ऐसी हो चुकी है कि हम स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज से दूर ही नहीं हो पाते।
Toledo की एक यूनिवर्सिटी की रिसर्च में पाया गया कि लगातार स्मार्टफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर लगातार ज्यादा समय बिताने पर व्यक्ति 50 की उम्र तक अपनी आंखो की रोशिनी खो सकता है। इतना ही नहीं इससे आंख की बिमारी होने की संभावनाएं भी काफी ज्यादा है।
ऑप्टिकल कैमिस्ट्री रिसर्च के की माने तो, ब्लू लाइट आंख के रेटिना में महत्वपूर्ण अणुओं को सेल किर्ल्स में बदल देता है। इसकी वजह से हमारी आंखों पर गहरा असर पड़ता है। स्टडी में इस बात का भी दावा किया गया है कि लगातार ब्लू लाइट में काम करने से आंखों की बिमारी हो सकती है। या फिर व्यक्ति 50 की उम्र तक आंखो से देखने की शक्ति भी खो सकता है।
ऐसे में इस बचाव के लिए आप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन की सेटिंग में जाकर ब्लू लाइट को ऑन कर सकते हैं। डिस्प्ले पर हाई-क्वालिटी स्क्रीन प्रोटेक्टर्स का इस्तेमाल करना चाइये। अगर लगातार ही लैपटॉप/कम्प्यूटर पर काम करते हैं तो समय-समय पर आई चेकअप कराना चाहिए। डॉक्टर से सलाह लेकर बेस्ट आई-ड्रॉप्स का भी इस्तेमाल फायदेमंद होगा। बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक लें और आंखो को ठंडे पानी से धो लें। ब्लू लाइट और यूवी फिल्टर वाले चश्में का इस्तेमाल करें। रात में नाइट ग्लासेस लगाना भी बेहतर विकल्प है।