अपने मौजूदा नंबर पर ही उठाएं जियो का मजा, ये है तरीका

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 08 Mar 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
how to port your existing mobile number to reliance jio
जियो

    रिलायंस जियो के बढ़ते ग्राहकों की संख्या को देखकर कहा जा सकता है कि अब लोगों को जियो के साथ जीने में मजा आ रहा है। जियो के ऑफर भी इतने शानदार हैं कि लोग खींचे चले आ रहे हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जो रिलांयस जियो का आनंद लेना चाहते हैं लेकिन अपने नंबर को बदलना नहीं चाहते।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक इस समय जियो के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। यदि आप भी इन लोगों में अपना मौजूदा नंबर बदले बिना शामिल होना चाहते हैं तो आप अपना नंबर जियो में पोर्ट (Port) करवा सकते हैं।

    विज्ञापन

    नंबर पोर्ट करवाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

    Jio port
    Jio port - फोटो : One Promo Code

    1. सबसे पहले अपने मौजूदा मोबाइल नंबर से ' ' लिखकर 1900 पर मैसेज भेजें। इसके लिए वर्तमान ऑपरेटर का एसएमएस दर लगेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2. मैसेज करने के बाद आपके नंबर पर UPC कोड यानि यूनिक पोर्ट कोड 1901 नंबर से SMS के जरिए आएगा। इसकी वैलिडिटी 15 दिनों की होती है।

    3. अब आप किसी भी नजदीकी रिलायंस मोबाइल स्टोर/जियो स्टोर में जाकर ग्राहक आवेदन फॉर्म यानि (CAF) भर दें। फॉर्म भरने के लिए आपको एड्रेस प्रूफ, आईडी प्रूफ और एक फोटो की जरूरत होगी।

    4. इसके बाद आपको रिलायंस जियो का सिम मिल जाएगा। इसके बाद आप करीब 5 दिन तक मौजूदा ऑपरेटर के ग्राहक रहेंगे। इसके बाद आपका पुराना सिम बंद हो जाएगा और नया रिलायंस जियो का सिम चालू हो जाएगा।

    दूसरा तरीका ये है कि आप पहले मोबाइल नंबर से' 'लिखकर 1900 पर मैसेज भेजें। इसके बाद पोर्ट कोड आपको मिल जाएगा। अब प्ले-स्टोर से जियो बंडल ऐप डाउनलोड करें। ऐप में साइन इन करके ऑफर कोड जेनरेट करें। अब आप किसी भी रिलायंस स्टोर में जाकर केवाईसी के जरिए नया सिम कार्ड ले सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें