मेट गाला एडिट: Instagram पर छाया मेट गाला 2026 का खुमार, आप भी एआई से बनवाकर ट्राई करें अपना रेड कार्पेट लुक!

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीSuyash Pandey
Sat, 09 May 2026 02:02 PM IST
सार

Met Gala AI Trend 2026:

चैटजीपीटी और जेमिनी की मदद से लोग अब अपनी तस्वीरों को Met Gala जैसे ग्लैमरस रेड कार्पेट लुक में बदल रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे मेट गाला (Met Gala) 2026 के रेड कार्पेट लुक्स अब आप भी बना सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस एआई ट्रेंड में यूजर्स खास प्रॉम्प्ट्स और फोटो अपलोड करके हाई-फैशन, सिनेमैटिक और अल्ट्रा-रियलिस्टिक इमेज तैयार कर रहे हैं। यह नया ट्रेंड डिजिटल क्रिएटिविटी और एआई इमेज जनरेशन के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है, खासकर इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर।

विज्ञापन
How to Create Viral Met Gala 2026 AI Looks Using ChatGPT and Google Gemini
Met Gala 2026 AI Edit - फोटो : AI

    विस्तार

    आपने भी नोटिस किया होगा कि आजकल इंस्टाग्राम खोलते ही हर तरफ मेट गाला (Met Gala) रेड कार्पेट वाले वीडियो और फोटो दिख रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये पपाराजी की खींची हुई असली तस्वीरें नहीं हैं, बल्कि लोग खुद अपने लुक बना रहे हैं। यह सब मुमकिन हो पाया है चैटजीपीटी और गूगल जेमिनी जैसे एआई टूल्स की वजह से।

    बड़े-बड़े बबल्स वाली ड्रेस से लेकर फ्यूचरिस्टिक मैटेलिक गाउन और क्रिस्टल से सजे कपड़ों तक, लोग एआई प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करके बिल्कुल सेलिब्रिटी जैसे हाई-फैशन लुक बना रहे हैं। और सच कहूं तो इसके नतीजे काफी असली और शानदार लगते हैं!

    विज्ञापन

    मुझसे भी रहा नहीं गया और मैंने अपने और अपने दोस्तों के लिए कुछ लुक्स ट्राई किए। आपको बस अपनी एक फोटो अपलोड करनी है, एक बढ़िया सा प्रॉम्प्ट लिखना है और बाकी का काम एआई कर देगा। आपकी नॉर्मल फोटो एक लग्जरी फैशन मैगजीन के कवर जैसी बन जाएगी। आइए जानते हैं इसे बनाने का पूरा तरीका।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    चैटजीपीटी/जेमिनी से अपना मेट गाला एआई लुक कैसे बनाएं?

    अपना शानदार मेट गाला लुक बनाने के लिए बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

    लॉगिन करें:

    सबसे पहले अपने गूगल या ईमेल अकाउंट की मदद से गूगल जेमिनी या चैटजीपीटी पर लॉगिन करें।

    फोटो अपलोड करें:

    यह सबसे जरूरी हिस्सा है- अपनी एक साफ-सुथरी 'सोलो' फोटो अपलोड करें, जिसमें लाइटिंग अच्छी हो।

    प्रॉम्प्ट (कमांड) लिखें:

    अब अपना प्रॉम्प्ट लिखें या नीचे दिए गए प्रॉम्प्ट्स में से किसी एक को कॉपी-पेस्ट कर दें। आपका प्रॉम्प्ट जितना डिटेल में होगा, एआई आपके लुक की वाइब को उतना ही बेहतर समझेगा।

    रेफरेंस फोटो लगाएं:

    अगर आपके पास मेट गाला के किसी खास लुक की रेफरेंस फोटो है तो उसे भी अपनी फोटो के साथ अपलोड कर दें।

    इंतजार करें:

    अब बस जनरेट पर क्लिक करें और अपनी मेट गाला फोटो तैयार होने के लिए कुछ सेकंड का इंतजार करें।

    सेव और शेयर करें: फोटो तैयार होने के बाद, आप इसे अपने फोन में सेव कर सकते हैं या सीधे अपने सोशल मीडिया पर दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

    वायरल Met Gala लुक के लिए बेस्ट एआई प्रॉम्ट्स

    (बेहतरीन नतीजों के लिए इन प्रॉम्प्ट्स को ऐसे ही अंग्रेजी में कॉपी-पेस्ट करें)

    1. बबल ड्रेस लुक के लिए

    'Take the inspiration of this Bubble dress from the Met Gala 2026 and reimagine me as the person wearing the same. Keep it looking like walking on the red carpet. Show bubbles flowing in the air too around the dress. Cinematic fashion photography, high-detail fabric textures, dreamy atmosphere, ultra-realistic 4K.'

    (इसके साथ मेट गाला 2026 की बबल ड्रेस वाली एक रेफरेंस फोटो भी अपलोड करें।)

    2. फ्यूचरिस्टिक मैटेलिक लुक के लिए

    'Create a realistic Met Gala fashion portrait of this person wearing a silver futuristic sculpted gown with metallic wings and reflective textures. Red carpet background with flashing cameras, luxury fashion editorial style, dramatic lighting, ultra detailed makeup, high-fashion Vogue-inspired aesthetic.'

    3. रॉयल ब्लैक वेलवेट लुक के लिए

    'Turn this person into a Met Gala attendee wearing a royal black velvet gown with diamond embroidery and a long flowing cape. Keep the face identical. Warm spotlight lighting, luxury jewellery, cinematic shadows, elegant expression, realistic skin textures, fashion magazine look.'

    एआई फोटो बनाते समय इन जरूरी टिप्स का रखें ध्यान

    अपना लुक जनरेट करने से पहले इन बातों को जरूर याद रखें:

    सोलो फोटो चुनें:

    हमेशा अच्छी क्वालिटी और साफ लाइटिंग वाली फोटो का इस्तेमाल करें, जिसमें आपके चेहरे के एक्सप्रेशन साफ दिख रहे हों। ग्रुप फोटो लगाने से बचें, क्योंकि इससे एआई कंफ्यूज हो सकता है।

    डिटेल्स पर ध्यान दें:

    अपने प्रॉम्प्ट में लाइटिंग, कपड़े (फैब्रिक), जूलरी, बैकग्राउंड और फोटो के मूड के बारे में जरूर लिखें।

    मैजिकल वर्ड्स:

    बेहतर और बिल्कुल असली जैसे रिजल्ट के लिए प्रॉम्प्ट के आखिर में 'realistic', 'cinematic', 'fashion editorial', या '4K' जैसे शब्दों का इस्तेमाल जरूर करें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें