eSIM: ई-सिम को फिजिकल सिम कैसे बदलें, बहुत आसान है प्रक्रिया, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
फिलहाल सैमसंग के प्रीमियम फोन और आईफोन के सभी मॉडल में ई-सिम की सुविधा है। आप में से कई लोग eSIM का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ई-सिम को फिर से नॉर्मल या फिजिकल सिम कैसे बदला जा सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं...

विस्तार
ई-सिम (eSIM) का चलन तेजी से बढ़ रहा है। ई-सिम एक इलेक्ट्रॉनिक सिम होता है जिसमें किसी फिजिकल कार्ड की जरूरत नहीं होती है। eSIM सॉफ्टवेयर आधारित होता है, हालांकि eSIM का सपोर्ट बहुत ही कम डिवाइस के साथ मिल रहा है। फिलहाल सैमसंग के प्रीमियम फोन और आईफोन के सभी मॉडल में ई-सिम की सुविधा है। आप में से कई लोग eSIM का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ई-सिम को फिर से नॉर्मल या फिजिकल सिम कैसे बदला जा सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं...
नॉर्मल सिम कार्ड से ई-सिम बनाना बहुत ही आसान है। यह काम आप घर बैठे भी कर सकते हैं, लेकिन घर बैठे आप ई-सिम को नॉर्मल सिम में कंवर्ट नहीं कर सकते। ई-सिम को नॉर्मल सिम में बदलवाने के लिए आपको अपनी टेलीकॉम कंपनी के नजदीकी स्टोर पर जाना होगा और साथ में पहचान पत्र भी ले जाना होगा।
इसके बाद स्टोर वाले आपके सिम कार्ड नंबर और पहचान पत्र की मिलान करेंगे और एक मामूली राशि लेने के बाद सिम कार्ड आपको दे देंगे। नॉर्मल सिम के एक्टिव होने के बाद आपका ई-सिम बंद हो जाएगा। नए सिम प्राप्त करने के बाद, आपको उसे अपने फोन में डालना होगा और टेलीकॉम प्रदाता द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए उसे एक्टिव करना होगा।
- Tariff War: BSNL के इस प्लान ने उड़ा दी प्राइवेट कंपनियों की नींद, इस प्लान में मिल 35 दिनों की वैधता
- Gemini AI: यूट्यूब के वीडियोज अब खूब होंगे वायरल, इस टूल से खुश हुए क्रिएटर्स
- X Update: एक्स को सुपर एप बनाकर चैन की सांस लेंगे एलन मस्क, जल्द शुरू होने वाली है पेमेंट सर्विस
- AC चलाने वाले 80% लोग करते हैं यह बड़ी गलती