टचस्क्रीन को ऐसे चमकाएं, पुराना लगने वाला मोबाइल हो जाएगा नया

टेक डेस्क, अमर उजाला,
Sat, 10 Nov 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
How to clean your dirty mobile and laptop screen
dirty mobile screen

    आजकल लोगों में टचस्क्रीन फोन का क्रेज सर चढ़ कर बोल रहा है। न सिर्फ मोबाइल बल्कि टैब से लेकी टीवी तक सभी टचस्क्रीन प्रचलन में है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूर से सुंदर दिखने वाली यह स्क्रीन जरा सी बंदा हाथ लगने से मैली हो जाती है, और नजीता होता है आपकी डिस्पले पर गंदे निशान।

    खैर,स्क्रीन पर आसने वाले मामूली निशान को तो आप साफ कर सकते हैं, लेकिन यदि गंदगी का कोई गहरा निशान मोबाईल की रंगत बिगाड़ दें तो क्या किजिए। आपको मालूम होगा कि अगर आपकी स्क्रीन पर निशान पड़ जाते हैं तो आप सही से काम भी नहीं कर पाते हैं। क्योंकि वो निशान आपको बार बार स्क्रीन पर दिखाई देने लगते हैं।

    विज्ञापन
    mobile
    mobile

    यदि आप अपने फोन की गंदी स्क्रीन साफ कर रहे हैं तो आप साफ करते वक्त उस पर ज्यादा दवाब न डालें इससे स्क्रीन खराब होने का डर बना रहता है। स्क्रीन को साफ करने के लिए बाजार में कई तरह के लिक्विड मिलते हैं, उनसे सफाई करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। आप कपड़े पर हल्का पानी डालकर आसानी से स्क्रीन साफ कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    mobile screen cleaning
    mobile screen cleaning

    जब आप स्क्रीन की सफाई कर रहे हो तो याद रखे कि कपड़े को स्क्रीन पर नीचे से ऊपर या ऊपर से नीचे की तरफ साफ न करें। ऐसा करने से स्क्रीन में नमी जाने का खतरा बना रहता है। कपड़े को स्क्रीन के ऊपर गोल-गोल घुमाकर साफ करें तो अच्छा होगा।

    mobile
    mobile

    स्मार्टफोन या टैब की टचस्क्रीन को साफ करने के लिए हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े का ही इस्तेमाल करें। यह काफी सॉफ्ट होता है और इससे स्क्रीन पर स्क्रैच नहीं आती। जब आप अपने मोबाइल पर स्क्रीन गार्ड लगवाते है तो दुकानदार से माइक्रोफाइबर कपड़ा लेना न भूले। चश्मे को साफ करने में भी इसी तरह के कपड़े का यूज किया जाता है। इसमें साधारण कपड़े के मुकाबले काफी मुलायम रेशे होते हैं। बाजार में यह अलग से भी मिल जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें