Aadhar Scam: आपके आधार-पैन से बन सकती है फर्जी कंपनी, मोबाइल नंबर भी हो सकता है जारी, अपराधी कर रहे बड़ा खेल

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 21 Aug 2025 06:04 PM IST
सार

Check Aadhar-Pan For Linked Numbers:

लोगों केआधार और पैन से अपने नंबर लिंक कर साइबर अपराधी बड़े स्तर पर फ्रॉड को अंजाम दे रहे हैं। इसलिए यह जरूरी है कि समय-समय पर जांच कर सुनिश्चित करें कि आपके आधार और पैन से कितने नंबर जुड़े हैं।

how to check phone numbers connected with your aadhar and pan card prevent scam
आधार और पैन को समय-समय पर करें चेक - फोटो : AI

    विस्तार

    आज के युग में आपनी डिजिटल जानकारी को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती है। आज जब आपकी हर जानकारी आधार और पैन नंबर से जुड़ी हुई है, तो ऐसे में इनसे फर्जिवाड़े के मामले भी बढ़ने लगे हैं। आपको पता भी नहीं चलता और अपराधी आपके आधार और पैन का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। ऐसे में आपके आधार-पैन का उपयोग होने से आप पर कार्रवाई की नौबत आ जाती है।

    हाल ही में एक मामला सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति को 40 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस आया। जांच में पता चला कि किसी ने गलत तरीके से उसके आधार/पैन से अपना नंबर जोड़कर फर्जी नाम पर कंपनी रजिस्टर करा दी थी। आपकी पहचान का दुरुपयोग न हो, इसके लिए जरूरी है कि आप जांच लें कि कितने नंबर आपके आधार और पैन से जुड़े हैं।

    आधार से जुड़े मोबाइल नंबर ऐसे जांचें

    • आधार से जुड़े नंबरों को चेक करने के लिए संचार साथी की आधिकारिक वेबसाइट https://sancharasathi.gov.in
    • पर जाएं।
    • नीचे स्क्रोल करें और ‘Know Your Mobile Connections’ विकल्प पर क्लिक करें।
    • यहां अपना आधार और मोबाइल नंबर दर्ज कर वेरिफाई करें।
    • इसके बाद दिखेगा कि आपके आधार से कौन-कौन से नंबर जुड़े हैं।
    • अगर कोई अनजान नंबर दिखे तो उसे तुरंत रिपोर्ट करें ताकि उस नंबर की शिकायत सरकार को जाए और उसका उपयोग बंद हो सके।

    पैन कार्ड से जुड़े नंबर की करें जांच

    • बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर पासपोर्ट बनवाले तक में पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में पैन नंबर से भी जुड़े फ्रॉड बढ़ गए हैं।
    • पैन नंबर जांचने के लिए सबसे पहले आयकर विभाग की वेबसाइट https://incometax.gov.in पर जाएं और लॉगिन करें।
    • इसके बाद ‘My Profile’ में जाकर Contact Details देखें।
    • यहां आप देख सकते हैं कि कौन-सा मोबाइल नंबर आपके पैन से जुड़ा है।
    • यदि गलत नंबर जुड़ा हो, तो उसकी शिकायत आधार के कस्टमर केयर से करें और उसे हटाकर सही नंबर अपडेट करें।