How India Swiggy'd 2022: बेंगलुरु के व्यक्ति ने मंगाया 16 लाख रुपये का सामान, समोसा और बिरयानी रहे टॉप ऑर्डर
नाश्ते में भारतीयों ने सबसे ज्यादा समोसा, पॉपकॉर्न, फ्रेंच फ्राइज, गार्लिक ब्रेड स्टिक, हॉट विंग्स और टाकोज ऑर्डर किए गए। इस साल सबसे ज्यादा लोगों ने बिरयानी का ऑर्डर किया।

विस्तार
डिजिटल जमाने में अब ऑनलाइन शॉपिंग के साथ ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने का चलन भी तेजी से बड़ा है। हम कई बार ऑफिस और घर में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक व्यक्ति ने एक साल में ही 16.6 लाख रुपये का ऑनलाइन खाने का सामान ऑर्डर कर दिया। जी हां, स्विगी की वार्षिक ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने इस साल स्विगी इंस्टामार्ट के माध्यम से 16.6 लाख रुपये के किराने का सामान और जरूरी सामान का ऑर्डर दिया। कंपनी ने अन्य ऑनलाइन खाना ऑर्डर का डाटा और इंटरेस्टिंग जानकारी भी शेयर की है।
कंपनी की वार्षिक ट्रेंड रिपोर्ट 'How India Swiggy'd 2022' के अनुसार, बेंगलुरु के एक अन्य यूजर ने दिवाली के दौरान एक ही ऑर्डर में 75,378 रुपये का सामान खरीदा। वहीं पुणे के एक व्यक्ति ने ऑफिस में अपनी पूरी टीम को बर्गर और फ्रेंच फ्राइज देने के लिए 71,229 रुपये खर्च किए।
कंपनी की वार्षिक ट्रेंड रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि इस साल सबसे ज्यादा लोगों ने बिरयानी का ऑर्डर किया है। बिरयानी, खाने के ऑर्डर पर हावी रही और लगातार सातवें साल सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाली डिश के रूप में उभरी। 2022 में प्रति मिनट लगभग 137 बिरयानी के ऑर्डर दिए गए। क्लासिक मसाला डोसा जैसे अन्य व्यंजन दूसरे स्थान पर रहे, जबकि चिकन फ्राइड राइस, पनीर बटर मसाला और बटर नान स्विगी पर टॉप-डिश लिस्ट में शामिल रहे।
नाश्ते में भारतीयों ने सबसे ज्यादा समोसा, पॉपकॉर्न, फ्रेंच फ्राइज, गार्लिक ब्रेड स्टिक, हॉट विंग्स और टाकोज ऑर्डर किए गए। इस साल टॉप-10 मिठाइयों की टॉप-लिस्ट की बात करें तो इसमें गुलाब जामुन, रसमलाई, चोको लावा केक, रसगुल्ला और चॉको-चिप्स आइसक्रीम शामिल हैं।