मुद्दे की बात: क्या वास्तव में हमें फास्ट चार्जिंग वाले फोन की जरूरत है, समझें पूरा गणित

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Oct 2023 12:30 PM IST
सार

आज मार्केट में 240w, 120w, 64W, 33W और 40W की फास्ट चार्जिंग वाले फोन आसानी से उपलब्ध हैं। फास्ट चार्जिंग को तय करने के लिए आपको खुद से एक सवाल पूछना चाहिए।

विज्ञापन
How Fast Do You Need to Charge all you need to know in hindi
fast charging - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    स्मार्टफोन आजकल बहुत तेजी से चार्ज हो रहे हैं। मोबाइल कंपनियां दावा कर रही हैं कि जब तक आप ब्रश करेंगे तब तक फोन की बैटरी फुल हो जाएगी। शाओमी और रियलमी ने अभी तक सबसे फास्ट चार्जिंग वाली टेक्नोलॉजी पेश की है। रियलमी के एक फोन के साथ 240w की चार्जिंग मिलती है जिसे लेकर दावा है कि फोन महज 10 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा, जबकि रेडमी ने अपने 300w के चार्जर को लेकर कहा है कि महज 5 मिनट में स्मार्टफोन की बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी। अब यहां एक सवाल उठता है कि वास्तव में हमें अपने फोन के लिए कितने वॉट की फास्ट चार्जिंग की जरूरत है? आइए गणित को समझते हैं...

    वास्तव में आपको कितने वॉट की फास्ट चार्जिंग की जरूरत है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी जरूरतें क्या हैं और आपके पास फोन कैसा है। आज मार्केट में 240w, 120w, 64W, 33W और 40W की फास्ट चार्जिंग वाले फोन आसानी से उपलब्ध हैं। फास्ट चार्जिंग को तय करने के लिए आपको खुद से एक सवाल पूछना चाहिए।

    विज्ञापन

    यदि आप अपने फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं और आपके घर या ऑफिस में फास्ट चार्जर है तो आपको एक ऐसे फोन के बारे में सोचना चाहिए जिसके साथ हाई फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हो। यदि आपका अधिकतर समय घर या ऑफिस से बाहर बितता है और आप पावरबैंक का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए फास्ट चार्जिंग का कोई मतलब नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें