खो गया है इस बड़ी कंपनी का स्मार्टफोन, खोजने वाले को मिलेगा 4 लाख का इनाम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 25 Apr 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Honor Loses Smartphone Prototype, Offers Rs. 4 Lakh Reward
honor 20 series

    किसी का भी स्मार्टफोन खो जाए तो जाहिर सी बात है कि उसे दुःख होगा, लेकिन आपसे ज्यादा स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को होता है जब उनका कोई प्रोटोटाइप फोन खो जाता है। आपको बता दें कि एक बार आईफोन 4 एपल से खो गया था, यहां तक कि गूगल का पिक्सल 3एक्सएल भी एक कैब में मिला था।

    वहीं अब ऑनर का एक प्रोटोटाइप स्मार्टफोन खो गया है जिसके लिए कंपनी ने 4 लाख रुपये इनाम की घोषणा की है। ऑनर जर्मनी ने ट्वीट करके फोन खोजने वाले के लिए इनाम की घोषणा की है, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि किस फोन का प्रोटोटाइप फोन खो गया है लेकिन कहा जा रहा है कि यह फोन ऑनर 20 सीरीज का है।

    विज्ञापन

    ऑनर जर्मनी के ट्वीट में कहा गया है कि कंपनी के एक कर्मचारी से म्यूनिख में ICE 1125 ट्रेन से एक फोन का प्रोटोटाइप खो गया है। यह घटना 22 अप्रैल की है। प्रोटोटाइप फोन में ग्रे रंग का कवर लगा हुआ है और पीछे की ओर कैमरा है। कंपनी ने इस फोन के लिए 5,000 यूरो यानि करीब 4 लाख रुपये का इनाम देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि मोबाइल निर्माता कंपनियां फोन की लॉन्चिंग से पहले अपने कर्मचारियों को प्रोटोटाइप डिवाइस टेस्टिंग के लिए देती हैं। ऐसे फोन को एक कवर में रखा जाता है ताकि उसकी फोटो या जानकारी लीक ना हों। याद दिला दें कि ऑनर अगले महीने 21 मई को 20 सीरीज के फोन को लंदन में लॉन्च कर रही है। इस सीरीज के तहत Honor 20, Honor 20 Pro, Honor 20A, Honor 20C और Honor 20X जैसे फोन लॉन्च हो सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें