संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा बन सकती है हिंदी, लांच हुई न्यूज वेबसाइट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 14 Jan 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Hindi may become official language of United Nations, UN Launched Hindi News Website
UNITED NATIONS HINDI WEBSITE

    हर साल 10 दिसंबर को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस साल भी हिंदी दिवस के खास मौके पर देश-दुनिया में कई कार्यक्रम आयोजित हुए लेकिन इस साल का हिंदी दिवस भारत के लोगों के लिए बेहद ही खास रहा।

    संयुक्त राष्ट्र संघ ने हिंदी प्रेमियों को हिंदी दिवस का तोहफा देते हुए हिंदी में न्यूज वेबसाइट लांच की है। इस वेबसाइट की लांचिंग के साथ ही हिंदी एशिया की पहली ऐसी भाषा के रूप में स्थापित हो गई है जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा न होने के बावजूद यह सम्मान हासिल हुआ है।

    विज्ञापन

    बता दें कि संयुक्त राष्ट्र संघ पहले से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिंदी का इस्तेमाल कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने पिछले साल हिंदी न्यूज बुलेटिन की भी शुरुआत की थी। वहीं भारत सरकार भी हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ की अधिकृत भाषा बनाने की कोशिश में है और संयुक्त राष्ट्र संघ के इस कदम से लग रहा है कि हिंदी जल्द ही संयुक्त राष्ट्र संघ की सातवीं अधिकृत भाषा बनेगी। वहीं संयुक्त राष्ट्र संघ पहले से ही हिंदी में रेडियो बुलेटिन का प्रसारण कर रहा है

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री और पूर्व में सेना प्रमुख रह चुके वीके सिंह ने पिछले साल राज्यसभा में बताया था कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में, भारत के राजनयिक मिशनों और विदेशों में पोस्ट के माध्यम से दुनिया भर में हिंदी के प्रचार के प्रयासों के लिए 5 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें