Cyber Fraud: स्वास्थ्य कंपनी को हैकर्स ने लगाया 2.25 करोड़ रुपये का चूना, निवेशकों की तलाश कर रही थी कंपनी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 13 Oct 2023 03:12 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय हैकर ने खुद को कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन मैनेजर बताया और कंपनी के मालिक को एक फिशिंग लिंक भेजा था। जब मालिक ने लिंक पर क्लिक किया तो कंपनी के क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट से 2.25 करोड़ रुपये चोरी हो गए।

विज्ञापन
health company loses of Rs 2.25 crore in cyber frauds was looking for investors
Scam Alert - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    साइबर अपराध मामले अब लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक नया मामला महाराष्ट्र के मुंबई से सामने आया है, जिसमें एक स्वास्थ्य कंपनी को हैकर्स द्वारा निशाना बनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय हैकर ने कंपनी को फिशिंग लिंक के जरिए करीब 2.25 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य कंपनी निवेशकों की तलाश कर रही थी। कंपनी ने साइबर अपराध सेल में शिकायत की है।

    रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में एक स्वास्थ्य कंपनी को निवेश के नाम पर 2.25 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया है। अंतरराष्ट्रीय हैकर ने खुद को कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन मैनेजर बताया और कंपनी के मालिक को एक फिशिंग लिंक भेजा। जब मालिक ने लिंक पर क्लिक किया तो कंपनी के क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट से 2.25 करोड़ रुपये चोरी हो गए। जिसके बाद कंपनी ने महाराष्ट्र साइबर अपराध सेल में इसकी शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है और संदेह जताया है कि हैकिंग में इनफर्नो ड्रेनर टूल्स का इस्तेमाल किया गया था।

    विज्ञापन

    पुलिस का कहना है कि सलाह के बावजूद लोग अज्ञात लिंक पर क्लिक कर रहे हैं और स्कैम का शिकार बन रहे हैं। पुलिस ने कहा कि इस तरह की लिंक आपको कुछ फिशिंग वेबसाइटों पर ले जा सकता है जो आपकी व्यक्तिगत जानकारी, विशेष रूप से लॉगिन क्रेडेंशियल और क्रेडिट और डेबिट कार्ड डाटा चुराने के लिए डिजाइन की गई हैं। ऐसे में आपके साथ बैंकिग फ्रॉड होने की भी संभावनाएं होती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें