अब 'रिश्तों की ग्रूमिंग' करेगा हैवेल्स, रक्षाबंधन के अवसर पर लॉन्च किया कैंपेन

मार्केटिंग डेस्क
Wed, 23 Aug 2023 06:20 PM IST
सार

भाई-बहन के रिश्तों का बंधन सबसे अनूठा होता है, और हैवेल्स का यह नवीनतम कैम्पेन इसी भावना को प्रदर्शित करता है

विज्ञापन
Havells Launches rishton ki grooming campaign on the occasion of Raksha Bandhan
Havells - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    अग्रणी फास्ट-मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स (एफएमईजी) कंपनी हैवेल्स इंडिया लिमिटेड ने भाई-बहन के पवित्र बंधन के त्योहार राखी को सेलिब्रेट करने के लिए अपने नवीनतम कैम्पेन #रिश्तों की ग्रूमिंग की घोषणा की है। इस कैम्पेन के मूल विचार में भाई-बहनों के बीच साझा होने वाले प्रेम के बंधन और असीम स्नेह का उत्सव है, जिसमें इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि किस तरह हैवेल्स की पर्सनल ग्रूमिंग रेंज, रक्षा बंधन के मौके पर प्यार और देखभाल की एक सार्थक भावना व्यक्त करने का आदर्श अवसर प्रस्तुत करती है।

    हैवेल्स के इस नए विज्ञापन में भाई-बहन के बीच के चंचल रिश्ते को खूबसूरती से दर्शाया गया है जिसमें बहन उत्सुकता से अपने भाई से उपहार के बारे में पूछती है। बहन की खुशी और आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहता जब उसे बचपन की बेशकीमती यादों वाली तस्वीरों का बॉक्स देता है और आखिर में मुख्य उपहार के रूप में हैवेल्स ब्रश स्ट्रेटनर निकलता है। यह दिल को छू लेने वाला वीडियो भाई-बहन के स्नेह भरे मजाक को दर्शाता है और बहन की खुशी के साथ समाप्त होता है क्योंकि उसे भाई का सरप्राइज़ गिफ्ट बहुत पसंद आता है।

    विज्ञापन

    इस कैम्पेन के बारे में बाद करते हुए, हैवेल्स इंडिया के एक्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट- ईसीडी, श्री दीपक बंसल कहते हैं, “रक्षा बंधन के त्योहार पर हम #RishtonKiGrooming अभियान शुरू करते हुए रोमांचित हैं। हमारे पर्सनल ग्रूमिंग एसेंशियल्स महज उत्पाद नहीं हैं, बल्कि वे उस देखभाल का भी प्रतिनिधित्व करते हैं जो हम रिश्तों को मज़बूत बनाने के लिए उनमें शामिल करते हैं। यह कैम्पेन जीवन के महत्वपूर्ण पलों को सेलिब्रेट करने और सार्थक अभिव्यक्ति के साथ त्योहारों की खुशी को बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।''

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अब 'रिश्तों की ग्रूमिंग' करेगा हैवेल्स, रक्षाबंधन के अवसर पर  लॉन्च किया कैंपेन

    नए कैम्पेन की लॉन्चिंग के बारे में बात करते हुए हैवल्स इंडिया के ईवीपी- ब्रांड मार्कोम, श्री रोहित कपूर कहते हैं, “भाई-बहन के बीच प्रेम का अनूठा बंधन होता है, और हमारा लेटेस्ट कैम्पेन #RishtonKiGrooming उसी स्नेहभरे रिश्ते की गरमाहट को दर्शाता है। बहन को बार-बार चिढ़ाने और परेशान करने में भाइयों को मज़ा आता है। हालांकि इन सारे मज़ाक से अलग एक भाई अपनी बहन को खुशियों की दुनिया का तोहफा देने में कोई कसर नहीं छोड़ता। इस रक्षाबंधन #रिश्तों की ग्रूमिंग के महत्व को न भूलें और हैवल्स की पर्सनल ग्रूमिंग रेंज में से प्रेम और देखभाल को अभिव्यक्त करने वाला प्रोडकेट चुनें। ”

    डिजिटल रिफ्रेश नेटवर्क के को-फाउंडर और सीईओ, श्री बरिन मुखर्जी के अनुसार, “#RishtonKiGrooming कैम्पेन रक्षाबंधन सेलिब्रेशन के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। ब्रांड अपनी पर्सनल ग्रूमिंग कैटेगरी के लिए यंग ऑडियंस को कनेक्ट करना चाहता था और इस कैम्पेन के ज़रिये, हम हम एक भावनात्मक कहानी तैयार करने में सफल हुए हैं जो भाई-बहनों के बीच के अनूठे और गहरे संबंध को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाती है। यह कैम्पेन इस महत्वपूर्ण अवसर के दौरान इन खूबसूरत रिश्तों को मज़बूत बनाने में ब्रांड की भूमिका को सहजता से प्रदर्शित करता है।”

    यह कैम्पेन लाइव हो गया है और इसे सभी प्रमुख डिजिटल वीडियो प्लेटफॉर्म (यू ट्यूब + आईजी + फेसबुक + इनशॉर्ट्स) और हैवेल्स के सोशल मीडिया हैंडल पर प्रचारित किया जा रहा है।

    विज्ञापन का लिंक:

    हैवेल्स के बारे में

    हैवेल्स इंडिया लिमिटेड एक अग्रणी एफएमईजी (फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स) और कंज़्यूमर ड्यूरेबल कंपनी है, जिसकी उपस्थिति 60 देशों में है। इसकी प्रोडक्ट रेंज में इंडस्ट्रियल और घरेलू इलेक्ट्रिकल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शामिल हैं। हैवेल्स के पास हैवेल्स, लॉयड, क्रैबट्री, स्टैंडर्ड और रियो जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें