e-PAN Card: क्या आपके पास भी आया है e-Pan कार्ड डाउनलोड का ई-मेल, इस खबर को पढ़ने के बाद ही क्लिक करें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 23 Dec 2024 01:34 PM IST
सार

e-PAN Card Download: e-PAN की लॉन्चिंग के बाद से लोग इसे हासिल करने के लिए लगातार बेचैन हैं लेकिन यह बेचैनी आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि e-PAN Card को लेकर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन
Have you also received an email asking you to download e-PAN Card dont download
PAN Card - फोटो : AdobeStock

    विस्तार

    सरकार ने कुछ दिन पहले ही e-PAN Card को लॉन्च किया है। e-PAN Card, रेगुलर पैन कार्ड के मुकाबले अधिक सिक्योर है। इसके अलावा इसे डिजिटली भी इस्तेमाल किया जा सकता है। e-PAN Card के खासियतों की बात करें तो इसमें क्यूआर कोड दिया गया है जिसे स्कैन करके पैन कार्ड धारक की पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है।

    e-PAN Card की लॉन्चिंग के बाद से लोग इसे हासिल करने के लिए लगातार बेचैन हैं लेकिन यह बेचैनी आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि e-PAN Card को लेकर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। इस स्कैम को लेकर सरकार की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं....

    विज्ञापन

    प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने e-PAN Card स्कैम को लेकर लोगों को आगाह किया है। पीआईबी ने कहा है कि यदि आपके पास भी e-PAN Card डाउनलोड को लेकर कोई ई-मेल आया है तो आपको बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। यह स्कैमर्स की चाल भी हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें