Happy New Year 2021: बिना एप डाउनलोड किए WhatsApp पर ऐसे भेजें नए साल का स्टीकर

साल 2020 का आज आखिरी दिन है। शायद यह इतिहास का पहला ऐसा साल है जिसके गुजर जाने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2002 ने दुनिया को बहुत कुछ नया दिया तो बहुत बेशकीमतों चीजों को दुनिया से छीन भी लिया। कोरोना महामारी ने इस साल पुरी दुनिया में 1,812,188 लोगों की जान ले ली है, हालांकि इन सबके बावजूद हर साल की तरह 2020 भी गुजर रहा है। नए साल के आगमन को लेकर लोगों की नई आशाएं, नई खुशियां हैं, नए लक्ष्य हैं। नए साल का स्वागत हम हर साल खुशियों के साथ करते हैं।
इस साल भी आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं भेजेंगे। आंकड़े बताते हैं कि हर साल व्हाट्सएप के जरिए ही सबसे ज्यादा शुभकामना संदेश भेजे जाते हैं। दरअसल व्हाट्सएप के जरिए मल्टीमीडिया मैसेज या शुभकामना काफी आसान है।जब से व्हाट्सएप में स्टीकर का सपोर्ट आया है, तब से यह काफी मजेदार हो गया है।
ये भी पढ़ें: एक जनवरी से इन फोन में बंद हो जाएगा WhatsApp, कहीं आपका फोन भी तो लिस्ट में नहीं
नए साल के स्वागत में कोई कमी ना रह जाए इसे लेकर डेवलपर्स ने काफी मेहनत की है और व्हाट्सएप के लिए खासतौर पर Happy New Year 2021 का स्टीकर तैयार किया है तो चलिए हम आपको व्हाट्सएप से हैप्पी न्यू ईयर स्टीकर(Happy New Year 2021 Sticker)भेजने का तरीका बताते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप पर स्टीकर भेजने के लिए अलग से कोई एप डाउनलोड नहीं करना पड़ता है।
पहला और सबसे आसान तरीका यह है आप सीधे व्हाट्सएप को ओपन करें मैसेज बार के राइट साइड में दिख रहे स्टीकर आईकन पर क्लिक करें।क्लिक करने के बाद आपको स्टीकर के विकल्प के साथ GIF का भी बटन मिलेगा जिसके क्लिक करते ही आपको ट्रेंडिंग लिस्ट में हीHappy New Year 2021के जिफ दिख जाएंगे और यदि नहीं दिखते हैं तो आप हैप्पी न्यू ईयर याHappy New Year 2021लिखकर जिफ फाइल सर्च कर सकते हैं।दूसरा तरीका यह है कि सबसे पहले व्हाट्सएप को ओपन करें इसके बाद इमोजी वाले आइकन पर क्लिक करें और फिर स्टीकर के विकल्प पर क्लिक करें।अब दाहिनी ओर कोने में दिख रहे + के निशान पर क्लिक करें और स्क्रॉल करके नीचे आएं। अब आपकोगेट मोर स्टीकर्सका विकल्प मिलेगा।गेट मोर स्टीकर्स पर क्लिक करने के बाद आप सीधे गूगल प्ले-स्टोर पर पहुंच जाएंगे। अबHappy New Year 2021 Stickerसर्च करें और डाउनलोड करें।इसके बाद आपके सामने कई सारे स्टीकर्स होंगे जिन्हें + के निशान पर क्लिक करके उसे स्टीकर में एड करें। इसके बाद वापस व्हाट्सएप के स्टीकर में जाएं, वहां आपको बहुत सारे Happy New Year 2021 Sticker के स्टीकर्स मिल जाएंगे जिन्हें आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।
- Samsung Galaxy M12 जल्द भारत में होगा लॉन्च, 7000mAh की बैटरी से लैस है फोन
- Vivo Y20A स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, वीडियो स्ट्रीमिंग को लेकर 17 घंटे का है दावा
- Secureye ने भारत में लॉन्च किया नया वाई-फाई राउटर, सिम कार्ड भी हो सकेगा इस्तेमाल
- Samsung के इन दो स्मार्टफोन की कीमतों में हुई कटौती, अब शुरुआती कीमत 7,499 रुपये