Gmail Block: बचपन की नग्न फोटो अपलोड करने के बाद अकाउंट हुआ ब्लॉक, हाईकोर्ट ने गूगल को भेजा नोटिस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Mar 2024 03:26 PM IST
सार

याचिकाकर्ता नील शुक्ला एक कंप्यूटर इंजीनियर हैं। उन्होंने गूगल ड्राइव पर बचपन की तस्वीरें अपलोड कीं, जिसमें एक फोटो उनकी दो साल के उम्र की थी। उस फोटो में उनकी दादी उन्हें नहला रही थीं।

Gujarat High Court issues notice to Google for blocking mans email account over nude childhood photo
Googe Drive pic block - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    न्यूडिटी को लेकर टेक कंपनियों पर नियामक की ओर से काफी दबाव है। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर इसमें कमी नजर नहीं आ रही है। ऐसे में टेक कंपनियों न्यूडिटी को लेकर अपनी पॉलिसी को सख्ती से लागू कर रही हैं। इसी कड़ी में गूगल ने एक शख्स के ई-मेल को इसलिए ब्लॉक कर दिया, क्योंकि उन्होंने गूगल ड्राइव पर बचपन की ओर न्यूड फोटो अपलोड कर दी थी। एक साल तक लगातार प्रयास करने के बाद शख्स ने गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

    इस मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गूगल इंडिया को नोटिस भेजा है। रिपोर्ट के मुताबिक शख्स ने अपनी एक दो साल की उम्र की फोटो गूगल ड्राइव पर अपलोड की थी जिसमें उनकी दादी उन्हें नहला रही थीं। न्यायमूर्ति वैभवी डी नानावटी की अदालत ने 15 मार्च को गूगल, केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया जिसका जवाब 26 मार्च 2024 तक देना होगा।

    याचिकाकर्ता नील शुक्ला एक कंप्यूटर इंजीनियर हैं। उन्होंने गूगल ड्राइव पर बचपन की तस्वीरें अपलोड कीं, जिसमें एक फोटो उनकी दो साल के उम्र की थी। उस फोटो में उनकी दादी उन्हें नहला रही थीं। शुक्ला के वकील दीपेन देसाई ने अदालत को बताया कि गूगल ने "स्पष्ट बाल शोषण" दिखाने वाली सामग्री के संबंध में अपनी नीति का उल्लंघन करने के लिए पिछले साल अप्रैल में शुक्ला का खाता ब्लॉक कर दिया था।

    और पढ़ें...