AI Saves Life: दर्द से तड़पते शख्स को डॉक्टरों ने भेज दिया घर, एआई ने पकड़ी बीमारी, जानिए कैसे बची जान

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 07 Dec 2025 12:55 PM IST
सार

AI Saves Life: एक 49 वर्षीय शख्स की बीमारी पकड़ने में जब डॉक्टर फेल हो गए तो एआई ने उसका पता लगाया। इसके वजह से शख्स का समय पर इलाज हो पाया और उसकी जान बचाई जा सकी। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
grok ai saves man from misdiagnosis of appendix elon musk shares on x
एआई ने कुछ ऐसे बचाई शख्स की जान - फोटो : एक्स (X)

    विस्तार

    चिकित्सा के क्षेत्र में एआई किस तरह मददगार बन सकता है, इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में एक मरीज ने दावा किया कि उसकी जान एआई चैटबॉट ग्रोक (Grok) ने बचाई है। Grok अरबपति एलन मस्क की कंपनी xAI का चैटबॉट है। ग्रोक के इस कारनामे को खुद एलन मस्क ने एक्स (X) पर शेयर किया। आइए जानते हैं कैसे एआई चैटबॉट ने इस मरीज की जान बचाई।

    दरअसल, एक 49 वर्षीय शख्स के पेट में अचानक दर्द उठा तो वह भागते हुए अस्पताल पहुंचा। जहां डाक्टर ने उसे बताया कि उसकी पेट दर्द का कारण कुछ और नहीं बल्कि गैस है। डॉक्टर ने उसे कुछ दवाइयां लेकर घर जाने को कहा। दवाइयां खाने के बाद भी मरीज का दर्द कम नहीं हुआ और कुछ घंटों बाद दर्द और भी बढ़ गया। लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद उसने चैटबॉट Grok AI को अपनी परेशानी बताई।

    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: एंथ्रोपिक का नया टूल 'इंटरव्यूअर' लॉन्च, एआई का इस्तेमाल और यूजर्स की सोच का करेगा अध्ययन

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एआई ने दिया जान बचाने वाला सुझाव

    शख्स के पेट में हो रहे दर्द के बारे में Grok AI ने बताया कि ये कोई साधारण दर्द नहीं है। एआई ने कहा कि इसके पीछे बढ़ा हुआ एपेंडिक्स या उसके फटने की स्थिति हो सकती है। Grok AI ने शख्स को बिना देर किए सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंच गया और डॉक्टरों से सीटी स्कैन करने की गुहार लगाई। जब सीटी स्कैन की रिपोर्ट में सामने आई तो पता चला कि उसका अपेंडिक्स फटने की हालत में था और तुरंत सर्जरी की जरूरत है।डॉक्टरों ने छह घंटे बाद सफलतापूर्वक अपेंडिक्स निकाल दिया। होश में आने पर मरीज ने कहा कि वह वर्षों में पहली बार दर्द से पूरी तरह मुक्त महसूस कर रहा था। xAI के मालिक एलन मस्क ने खुद इस पोस्ट को एक्स पर शेयर करते हुए इसे शानदार बताया है।

    मरीज ने छिपाई AI की सलाह

    दिलचस्प बात यह है कि मरीज ने डॉक्टरों को यह नहीं बताया कि जांच की सलाह उसे Grok ने दी थी। उसने डॉक्टरों को बताया कि उसकी बहन एक नर्स है और उसी ने उसे सीटी स्कैन करवाने के लिए कहा था। शख्स ने ऐसा इसलिए किया ताकि डॉक्टर एआई की सलाह को नजरअंदाज न करें।

    यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका में एआई पर रोक की मांग खारिज की, कहा- तकनीक से जुड़े जोखिमों से परिचित हैं 

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

    यह कहानी वायरल होते ही लोगों ने कहा कि Grok AI ने साबित कर दिया कि AI उन चीजों को भी पकड़ सकता है, जिनमें डॉक्टर चूक जाते हैं। कई यूजर्स ने तो यहां तक कहा कि “अगर इससे बेहतर इलाज मिले तो वे AI डॉक्टरों का स्वागत करेंगे।”

    एलन मस्क लंबे समय से दावा करते आए हैं कि AI चिकित्सा क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकता है। इस घटना के बाद कई लोग मान रहे हैं कि AI आधारित हेल्थकेयर का युग शायद पहले ही शुरू हो चुका है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें