Grok AI: इंतजार हुआ खत्म, अब फ्री में कर सकते हैं एलन मस्क के एआई का इस्तेमाल
Musk की xAI और OpenAI के बीच की प्रतिस्पर्धा एआई बाजार को और भी दिलचस्प बना रही है। इसके अलावा Grok AI का मुकाबला गूगल जेमिनी के साथ भी है। आधिकारिक घोषणा के बाद यूजर्स के पास चार बड़े एआई चैट टूल हो जाएंगे जिनमें Grok AI के अलावा गूगल जेमिनी, चैटजीपीटी और माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट शामिल हैं।

विस्तार
एलन मस्क ने अपने एआई टूल Grok AI को काफी पहले लॉन्च किया था लेकिन अभी तक यह सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए उपलब्ध था जो पैसे खर्च कर रहे थे। Grok AI को पिछले साल xAI ने लॉन्च किया था जो कि एलन मस्क की कंपनी है। Grok AI, एक्स पूर्व में ट्विटर के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के यूजर्स के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इसे सभी के लिए फ्री में उपलब्ध करा दिया गया है। अब Grok AI का इस्तेमाल भी ChatGPT, Gemini और Claude की तरह किया जा सकता है।
xAI ने अभी तक फ्री वर्जन के लॉन्च की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की है, लेकिन कई यूजर्स को फ्री में Grok AI का एक्सेस मिल चुका है और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव को साझा भी किया है। यूजर्स का दावा है कि बिना एक्स के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के भी वे Grok AI का इस्तेमाल कर पा रहे हैं।
Musk की xAI और OpenAI के बीच की प्रतिस्पर्धा एआई बाजार को और भी दिलचस्प बना रही है। इसके अलावा Grok AI का मुकाबला गूगल जेमिनी के साथ भी है। आधिकारिक घोषणा के बाद यूजर्स के पास चार बड़े एआई चैट टूल हो जाएंगे जिनमें Grok AI के अलावा गूगल जेमिनी, चैटजीपीटी और माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट शामिल हैं।
- Tech Tips: चुपके से ऐसे देखें किसी की स्टोरीज, कभी भनक तक नहीं लगेगी
- Tech Tips: फेंक देते हैं स्मार्टफोन का डिब्बा तो आप करते हैं बड़ी गलती, जानें फायदे
- Famm Connect: LGBTQ+ के लिए लॉन्च हुआ लिंकडिन जैसा प्लेटफॉर्म, फिलहाल ऐसे मिलेगा एक्सेस
- Tech News: WhatsApp में अब आएगा चैटिंग का असली मजा, आ गया रिमाइंडर फीचर