Elon Musk AI: मस्क का बड़ा एलान, शुरू हुई Grok 4.5 की प्राइवेट बीटा टेस्टिंग; यह किस बड़े एआई को देगा टक्कर?
Grok 4.5:
एलन मस्क ने पुष्टि की है कि xAI का नया Grok 4.5 अब स्पेस एक्स और टेस्ला में प्राइवेट बीटा टेस्टिंग में पहुंच चुका है। मस्क ने दावा है कि शुरुआती टेस्ट में इसकी परफॉर्मेंस क्लाउड Opus के बराबर या उससे बेहतर दिखी है। तो क्या यह नया मॉडल बाकी कंपनियों की छुट्टी कर देगा? आइए जानते हैं विस्तार से...

विस्तार
Elon Musk AI
: एलन मस्क ने अपने नए AI मॉडल Grok 4.5 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि xAI का यह नया मॉडल अब स्पेस एक्स और टेस्ला में प्राइवेट बीटा टेस्टिंग के दौर में पहुंच चुका है। शुरुआती टेस्ट में इसकी परफॉर्मेंस को लेकर भी बड़ा दावा किया गया है। जानिए इस मॉडल पर और क्या-क्या खास है...
कैसे मिली यह जानकारी?
एलन मस्क ने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि ग्रोक 4.5, xAI के 1.5 ट्रिलियन पैरामीटर वाले V9 फाउंडेशन मॉडल पर आधारित है। इसमें अतिरिक्त ट्रेनिंग के दौरान कर्सर के डेटा का भी इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल इसे स्पेस एक्स और टेस्ला के अंदर प्राइवेट बीटा के रूप में टेस्ट किया जा रहा है।
Grok 4.5, based on our 1.5T V9 foundation model, with Cursor data added in supplemental training, is now in private beta at SpaceX & Tesla. Early evals show performance close to, perhaps exceeding Opus.
RL is continuing to significantly improve the model, and the Grok Build… — Elon Musk (@elonmusk) June 28, 2026
किसको मिलेगी टक्कर?
मस्क के अनुसार, शुरुआती मूल्यांकन में Grok 4.5 का प्रदर्शन एंथ्रोपिक के क्लाउड ओपस के बराबर या कुछ मामलों में उससे बेहतर दिखाई दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसके स्वतंत्र बेंचमार्क परिणाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
V9 मॉडल पहले से तीन गुना बड़ा
ग्रोक 4.5 जिस V9 फाउंडेशन मॉडल पर बना है, उसमें 1.5 ट्रिलियन पैरामीटर हैं। यह मौजूदा v8-स्मॉल मॉडल (0.5 ट्रिलियन पैरामीटर) की तुलना में लगभग तीन गुना बड़ा है। इसका उद्देश्य AI की समझ, जवाब देने की क्षमता और कोडिंग परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाना है।
इससे मिली अतिरिक्त ट्रेनिंग
मस्क ने बताया कि इस मॉडल की सप्लीमेंटल ट्रेनिंग में कर्सर AI कोडिंग असिस्टेंट का डेटा भी जोड़ा गया है। उनका मानना है कि इससे मॉडल की कोडिंग क्षमता और जटिल समस्याओं को हल करने की क्षमता में सुधार हुआ है।
रीइन्फोर्समेंट लर्निंग से लगातार हो रहा सुधार
एलन मस्क के अनुसार, ग्रोक का रीइन्फोर्समेंट लर्निंग (RL) मॉडल लगातार बेहतर हो रहा है। इसके साथ ही ग्रोक बिल्ड कोडिंग हार्नेस में भी रोजाना सुधार किए जा रहे हैं ताकि भविष्य के मॉडल और अधिक सक्षम बन सकें।
xAI की आगे क्या योजना है?
मस्क ने बताया कि xAI इस साल के बाकी महीनों में SpaceX के जरिए हर महीने पूरी तरह नए सिरे से प्रशिक्षित AI मॉडल लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। V9-Medium मॉडल की सार्वजनिक रिलीज की उम्मीद पहले जून के मध्य में थी, लेकिन अब ग्रोक 4.5 की प्राइवेट टेस्टिंग इसकी अगली बड़ी तैयारी मानी जा रही है।
अभी क्या स्थिति है ?
फिलहाल Grok 4.5 केवल स्पेस एक्स और टेस्ला के अंदर प्राइवेट बीटा टेस्टिंग में उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी सार्वजनिक रिलीज की तारीख का एलान नहीं किया है। साथ ही, इसके स्वतंत्र बेंचमार्क रिजल्ट्स भी अभी सामने नहीं आए हैं, इसलिए वास्तविक प्रदर्शन का आकलन व्यापक टेस्टिंग के बाद ही हो सकेगा।