MWC 2025: सरकार का दावा, हर दिन ब्लॉक किए जा रहे 1.3 करोड़ स्पैम कॉल
सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए टेलीकॉम विभाग ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को निर्देश दिया है कि वे तीन महीने तक कॉल कनेक्ट होने से पहले कॉलर ट्यून की जगह जागरूकता संदेशों का उपयोग करें। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि सरकार हर दिन 1.3 करोड़ (13 मिलियन) फर्जी कॉल्स को ब्लॉक करने के प्रयास कर रही है।

विस्तार
टेलीकॉम विभाग और टेलीकॉम नियामक प्राधिकरण लगातार स्पैम कॉल्स की समस्या से निपटने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। फर्जी कॉल्स के माध्यम से हो रही धोखाधड़ी और ठगी को रोकने के लिए सरकार ने अपनी कोशिशों को तेज कर दिया है।
सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए टेलीकॉम विभाग ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को निर्देश दिया है कि वे तीन महीने तक कॉल कनेक्ट होने से पहले कॉलर ट्यून की जगह जागरूकता संदेशों का उपयोग करें। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि सरकार हर दिन 1.3 करोड़ (13 मिलियन) फर्जी कॉल्स को ब्लॉक करने के प्रयास कर रही है।
स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपने मुख्य भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने "संचार साथी" पोर्टल की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल फर्जी कॉल्स को रोकने और चोरी हुए मोबाइल उपकरणों को ट्रैक करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है।
- Report: बहुत ही खतरनाक है यह मैलवेयर, एक साल में लीक किए 20 लाख बैंक कार्ड डीटेल
- Apple Watch Series 10 Review: एक स्मार्टवॉच जिसकी लत आपको लग सकती है
- जिसके लिए डालेंगे स्टेटस उसे देखना ही होगा, WhatsApp में करें यह सेटिंग
- सिम कार्ड नियम: दूरसंचार विभाग की बड़ी चेतावनी, किया यह काम तो ठोका जाएगा 50 लाख रु. का जुर्माना