SOVA Virus: सरकार ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी की एडवाइजरी, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 20 Sep 2022 02:58 PM IST
सार

SOVA Virus बैंकिंग लॉगिन के जरिये यूजर नेम और पासवर्ड हासिल करता है और उपभोक्ताओं की जानकारी जुटाकर उन्हें चपत लगाता है। भारत से पहले सोवा वायरस अमेरिका, रूस और स्पेन में भी सक्रिय रहा है।

Government has shared a list of tips to safe Android users from SOVA banking Virus
android malware - फोटो : amarujala

    विस्तार

    भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी सर्ट-इन (Cert-In) ने मोबाइल बैंकिंग ट्रोजन वायरस ‘सोवा’ को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। सर्ट-इन ने एंड्रॉयड यूजर्स को इस वायरस से सुरक्षित रहने के लिए क्या करें और क्या न करें की एक सूची साझा की है। बता दें कि हाल ही में सर्ट-इन ने एंड्रॉयड यूजर्स को इस बैंकिंग मैलवेयर सोवा के बारे में अलर्ट किया था।

    ट्रोजन वायरस सोवा बैंकिंग लॉगिन के जरिये यूजर नेम और पासवर्ड हासिल करता है और उपभोक्ताओं की जानकारी जुटाकर उन्हें चपत लगाता है। भारत से पहले सोवा वायरस अमेरिका, रूस और स्पेन में भी सक्रिय रहा है। ऐसे में भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सर्ट-इन) की यह एडवाइजरी एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को इस खतरनाक बैंकिंग मैलवेयर से खुद को बचाने में मददगार साबित हो सकती है।

    इस बैंकिंग ट्रोजन वायरस से बचने के लिए केंद्रीय एजेंसी ने एंड्रॉयड यूजर्स को सिर्फ और सिर्फ ऑफिशियल एप स्टोर से ही एप डाउनलोड करने की नसीहत दी है। इससे ट्रोजन वायरस का खतरा लगभग 90 फीसदी तक घट जाता है।

    गूगल प्ले स्टोर से कोई भी नया एप डाउनलोड करने से पहले उसकी पूरी जानकारी और कितनी बार उसे डाउनलोड किया गया भी देख लें। साथ ही लोगों के उस पर रिव्यू व कमेंट भी जरूर देखें। एप की एडिशनल इंफॉर्मेशन सेक्शन भी चेक करें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें