Online Channel ban: सरकार ने 84 ऑनलाइन चैनलों को किया बैन, पांच टीवी चैनलों पर भी लगा अस्थाई प्रतिबंध

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 15 Dec 2022 08:16 PM IST
सार

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हाल ही में संसद के एक लिखित उत्तर में जानकारी देते हुए कहा था कि सरकार ने साल 2009 से अब तक 30,417 वेबसाइटों, यूआरएस, वेबपेज और सोशल मीडिया पोस्ट के साथ सोशल मीडिया अकाउंट को भी ब्लॉक किया है।

विज्ञापन
Government banned 84 online channels and temporary banned on five TV channels
84 online channels banned in india - फोटो : iStock

    विस्तार

    सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 84 ऑनलाइन चैनलों को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। इन चैनलों पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा 5 टीवी चैनलों पर भी अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने कथित रूप से यूजर्स का डाटा एकत्र करने और इसे देश के बाहर सर्वर पर अनधिकृत तरीके से प्रसारित करने के लिए 348 एप्स को ब्लॉक किया था।

    सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हाल ही में संसद के एक लिखित उत्तर में जानकारी देते हुए कहा था कि सरकार ने साल 2009 से अब तक 30,417 वेबसाइटों, यूआरएस, वेबपेज और सोशल मीडिया पोस्ट के साथ सोशल मीडिया अकाउंट को भी ब्लॉक किया है। यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 ए के तहत की गई थी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें