गूगल प्ले स्टोर में होंगे कई बदलाव, कुछ नया सा दिखेगा एंटरटेनमेंट सेक्शन

बीबीसी
Thu, 20 Oct 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
goole play store will change soon
गूगल प्लेस्टोर - फोटो : BBC

    गूगल प्ले स्टोर पर ढेर सारे बदलाव जल्दी ही हो सकते हैं। जैसे-जैसे लोग वॉइस सर्च पर पहले से ज्यादा भरोसा कर रहे हैं वैसे-वैसे एंड्राइड पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार प्ले स्टोर के एंटरटेनमेंट सेक्शन का नाम भी बदला जा सकता है। इस रिपोर्ट के अनुसार गूगल प्ले स्टोर में ऐसे कई बदलाव की फिलहाल टेस्टिंग चल रही है। आम तौर पर गूगल एक एक करके ऐसे बदलाव करता है पर अब पहली बार इतने सारे बदलाव एक साथ किये जा रहे हैं।

    कई लोगों को ये बदलाव अब अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर में दिखाई दे रहे हैं। बदलाव में गूगल प्ले स्टोर का बैनर अब नए रूप में दिखाई देगा, सर्च बार को फिलहाल प्ले स्टोर से हटा कर स्क्रीन पर अलग जगह दी गयी है और जो अलग-अलग सेक्शन दिखाई देते हैं उनके अंदाज में भी बदलाव किया गया है।

    विज्ञापन

    मूवीज, बुक्स और म्यूजिक को एक साथ समेट कर एंटरटेनमेंट सेक्शन को तैयार किया गया है। प्ले स्टोर पर अब बोल कर कुछ भी सर्च करना संभव है। गूगल प्ले स्टोर दुनिया का सबसे बड़ा ऐप स्टोर है जिसमे 20 लाख से भी ज्यादा ऐप हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दुनिया भर के 80 फीसदी स्मार्टफोन एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं इसलिए इस ऐप स्टोर से डाउनलोड भी बहुत ज्यादा होते हैं। एंड्राइड और प्ले स्टोर चलाने वाली कंपनी गूगल है और वो दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम चलाती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें