हवाई जहाज में चढ़ते ही खुद ही ऑन हो जाएगा फ्लाइट मोड, नए फीचर पर काम कर रहा है Google
Google अब एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद प्लेन में बैठते ही फ्लाइट मोड अपने आप ऑन हो जाएगा। इसे लेकर Google ने पेटेंट दाखिल किया है। फिलहाल यूजर्स को फ्लाइट में फ्लाइट मोड को खुद ही ऑन करना होता है।

विस्तार
हवाई जहाज में फ्लाइट मोड को लेकर हमेशा से दिक्कत होती रही है। अनाउंसमेंट होती रहती है लेकिन पैसेंजर फोन के फ्लाइट मोड को ऑन नहीं करते हैं। अब गूगल ने इसका रास्ता खोज लिया है। Google अब एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद प्लेन में बैठते ही फ्लाइट मोड अपने आप ऑन हो जाएगा। इसे लेकर Google ने पेटेंट दाखिल किया है। फिलहाल यूजर्स को फ्लाइट में फ्लाइट मोड को खुद ही ऑन करना होता है।
ParkiFly की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गूगल ने कनेक्टेड फ्लाइट मोड नाम से पेटेंट दाखिल किया है। पेटेंट फाइलिंग के अनुसार, दबाव में अचानक से गिरावट, बैंकग्राउंड एप रिफ्रेश, केबिन की आवाज, अल्ट्रासोनिक सिग्नल, जीपीएस सिग्नल, सेल्युलर आईडी और वाई-फाई सिग्नल के आधार पर फ्लाइट मोड को ऑन करेगा।
इसके अलावा गूगल यूजर्स की ट्रेवल बुकिंग एक्टिविटी, चेक इन स्टेटस आदि को ट्रैक करेगा। इसके अलावा यह ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्शन को भी ट्रैक करेगा। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को फ्लाइट में खुद से फ्लाइट मोड को ऑन नहीं करना होगा।
Google अपने जीबोर्ड की-बोर्ड के लिए भी एक अन्डू फीचर पर काम कर रहा है जिसके बाद यूजर्स फोन में कुछ भी टाईप करने के बाद अंडू कर सकेंगे। इस फीचर के आने के बाद डिलीट किए गए टेक्स्ट को भी री-स्टोर किया जा सकेगा।