Google ने 2 अरब क्रोम यूजर्स के लिए जारी किया नया अपडेट

दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) ने क्रोम यूजर्स के लिए एक अपडेट जारी किया है। कंपनी का कहना हैं कि यह अपडेट पूरी तरह से सिक्योरिटी और बग को फिक्स कर देगा। आपको बता दें कि इस क्रोम ब्राउजर अपडेट का वर्जन 81.0.4044.113 है और इसे विंडोज, मैक और लिनक्स के लिए जारी किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इस अपडेट को लेकर अधिक जानकारी नहीं मिली है।
गूगल का आधिकारिक ब्लॉग
गूगल ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में कहा है कि क्रोम में बग आने की वजह से यूजर्स के डाटा पर खतरा मंडराने लगा है। साथ ही आगे यह भी कहा है कि जब तक ज्यादा-से-ज्यादा यूजर्स नए अपडेट को इंस्टॉल नहीं करते हैं, तब तक बग और लिंक एक्सेस पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें: फेसबुक ने लॉन्च किया गेमिंग एप Facebook Gaming, बिना डाउनलोड किए खेलें गेम
जल्द सभी यूजर्स को मिलेगा नया अपडेट
गूगल का कहना है कि क्रोम का नया अपडेट आने वाले दिनों में सभी यूजर्स को मिलेगा। अगर आप भी क्रोम के नए अपडेट के बारे में जानना चाहते है, तो आपको ब्राउजर में सबसे ऊपर दायें कोने में मौजूद 3 डॉट पर टैप करना होगा। इसके बाद आपको हेल्प सेक्शन में जाकर About में जाना होगा। यहां आपको अपडेट से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।
गूगल क्रोम 81 ब्राउजर
आपको बता दें कि गूगल हाल ही क्रोम 81 ब्राउजर को लॉन्च किया था। इसमें यूजर्स को टैब ग्रुप नाम का फीचर मिला है। यूजर्स इस फीचर के तहत एक साथ कई टैब्स को क्लब कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को किसी भी एक टैब पर राइट क्लिक कर add to new group >> drag tabs into that group चुनना होगा। इसके बाद सारे टैब आपस में क्लब हो जाएंगे।
- ICICI बैंक ने आईपाल चैटबॉट किया लॉन्च, अब बोलकर ही कर सकेंगे बैंकिंग से जुड़े सभी काम
- गूगल पर खोज रहे हैं कोरोना वायरस का इलाज तो संभल जाएं
- हाई-स्पीड डाटा की है जरूरत, तो आपके लिए बेस्ट हैं ये खास प्रीपेड प्लान
- लॉकडाउन में सबसे बड़ा सहारा बना इंटरनेट, बिहारियों ने आठ दिन में खर्च कर डाले 22 लाख जीबी डाटा