Google warned about Job Scam: अगर नौकरी ढूंढ रहें हैं तो हो जाइए सावधान, गूगल ने जारी किया अलर्ट

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Sat, 08 Nov 2025 03:19 PM IST
सार

गूगल ने चेतावनी दी है कि एआई का इस्तेमाल करके होने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी अब इतनी असली लगने लगी है कि पहचानना मुश्किल हो गया है। साइबर अपराधी अब जनरेटिव एआई का इस्तेमाल करके नकली नौकरी की लिस्टिंग, क्लोन किए हुए बिजनेस पेज और ऐसे एप बना रहे हैं।

विज्ञापन
Google warned users on AI scams fooling job seekers
साइबर अपराधी जनरेटिव एआई का इस्तेमाल कर नौकरी में धोखाधड़ी कर रहे हैं - फोटो : AI

    विस्तार

    गूगल ने चेतावनी दी है कि एआई का इस्तेमाल करके होने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी अब इतनी असली लगने लगी है कि पहचानना मुश्किल हो गया है। कंपनी के नए एडवाइजरी के मुताबिक, साइबर अपराधी अब जनरेटिव एआई का इस्तेमाल करके नकली नौकरी की लिस्टिंग, क्लोन किए हुए बिजनेस पेज और ऐसे एप बना रहे हैं जो असली प्लेटफॉर्म जैसे दिखते हैं गूगल का कहना है कि लोगों और बिजनेस दोनों के लिए खतरा बढ़ गया है, इसलिए ऑनलाइन सतर्क रहना जरूरी है।

    ब्रांडिंग और वेबसाइट्स की हूबहू नकल कर रहे हैं एआई स्कैमर्स

    गूगल ने बताया कि एआई से चलने वाले ऑनलाइन स्कैम्स तेजी से बढ़ रहे हैं और इन्हें पकड़ना मुश्किल होता जा रहा है। कंपनी की विश्वास और सुरक्षा टीम ने कहा कि अपराधी अब जनरेटिव टूल्स का इस्तेमाल करके नकली नौकरी विज्ञापन, एप्स और वेबसाइट्स बना रहे हैं जो असली जैसी लगती हैं। ये धोखाधड़ी खासकर नौकरी तलाशने वालों और छोटे बिजनेस मालिकों को निशाना बना रहे हैं।

    विज्ञापन

    गूगल की एडवाइजरी में क्या कहा गया

    एडवाइजरी के मुताबिक, स्कैमर्स अब एआई का इस्तेमाल करके असली ब्रांडिंग की कॉपी कर रहे हैं, कंपनी की वेबसाइट्स की प्रतिलिपि बना रहे हैं और फर्जी रिक्रूटर प्रोफाइल बना रहे हैं। सबसे आम धोखाधड़ी नकली नौकरी पोस्टिंग का है। अपराधी मशहूर कंपनियों या सरकारी दफ्तरों का नाम लेकर लोगों को पर्सनल डाटा देने या प्रोसेसिंग चार्ज भरने के लिए यूजर्स को मनाते हैं। कुछ तो नकली इंटरव्यू सॉफ्टवेयर भी भेजते हैं जो डाटा चुराने के लिए बनाया गया होता है। गूगल ने साफ कहा है कि असली कंपनियां कभी पैसे या बैंक डिटेल्स नहीं मांगतीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बिजनेस भी धोखाधड़ी से अछूते नहीं

    बिजनेस भी जबरन वसूली की समीक्षा का शिकार हो रहे हैं। स्कैमर्स कंपनी के पेज पर जानबूझकर खराब समीक्षा डालते हैं और फिर उन्हें हटाने के लिए पैसे मांगते हैं। इसे रोकने के लिए गूगल ने नया फीचर दिया है जिससे व्यापारी सीधे अपने बिजनेस प्रोफाइल से ऐसे मामलों की रिपोर्ट कर सकते हैं। एडवाइजरी में यह भी बताया गया है कि एआई इम्पर्सनेशन स्कैम्स बढ़ रहे हैं। धोखेबाज नकली वेबसाइट्स और एप्स बना रहे हैं जो मशहूर एआई टूल्स जैसे दिखते हैं और फ्री या एक्सक्लूसिव एक्सेस का लालच देते हैं। ये स्कैम्स अक्सर डिवाइस में मालवेयर इंस्टॉल कर देते हैं, अकाउंट डिटेल्स चुरा लेते हैं या यूजर्स को महंगे सब्सक्रिप्शन में फंसा देते हैं। कुछ VPN एप्स भी प्राइवेसी टूल्स के नाम पर मालवेयर रखते हैं।

    किसी भी वेबसाइट पर जाने से पहले वेबसाइट एड्रेस की जांच करें

    गूगल ने कहा है कि वह एआई-बेस्ड सुरक्षित ब्राउजिंग, सख्त प्ले स्टोर नीतियों और जीमेल, गूगल मैसेजेस में रियल-टाइम स्कैम डिटेक्शन से सुरक्षा बढ़ा रहा है। फिर भी कंपनी सलाह देती है कि बड़े फेस्टिव सेल्स के दौरान लोग सतर्क रहें। वेबसाइट एड्रेस ध्यान से चेक करें, अनऑफिशियल डाउनलोड और ऐसे ऑफर्स से सावधान रहें जो बहुत लुभावने लगते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें