अब ट्रैकिंग डिवाइस से नहीं हो सकेगी आपकी जासूसी, गूगल ने जारी किया अननोन ट्रैकिंग अलर्ट फीचर
नया अननोन ट्रैकर अलर्ट डिफॉल्ट रूप से चालू होता है। यूजर्स अननोन ट्रैकिंग अलर्ट फीचर को ऑटोमेटिक मोड में भी इस्तेमाल कर सकते हैं या मैन्युअल स्कैन कर सकते हैं।

विस्तार
गूगल ने एंड्रॉयड डिवाइस के लिए अपने नए सुरक्षा फीचर अननोन ट्रैकिंग अलर्ट को जारी कर दिया है। इस फीचर की मदद से अब कोई अज्ञात ट्रैकिंग डिवाइस की मदद से आपकी ट्रैकिंग नहीं कर सकेगा। यह फीचर यूजर्स को किसी अनजान ब्लूटूथ-आधारित ट्रैकर द्वारा ट्रैक किए जाने पर अलर्ट देगा। नई सुविधा को गूगल प्ले सर्विस के माध्यम से एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो और नए वर्जन ओएस वाले एंड्रॉयड फोन पर जारी किया जा रहा है।
गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में घोषणा की है कि वह एंड्रॉयड डिवाइस पर अज्ञात ट्रैकर्स के लिए ऑटोमेटिक अलर्ट के लिए सपोर्ट शुरू कर रहा है। इस फीचर के साथ यदि आपका स्मार्टफोन किसी नजदीकी डिवाइस का पता लगाता है, जो आपके साथ ट्रैवलिंग में है या आपके आस-पास मौजूद है, तो यह आपको अलर्ट करेगा। आपकी स्क्रीन पर एक अलर्ट पॉप अप होगा, जिससे आप एक मैप में देख सकेंगे कि ट्रैकर ने आपके साथ कहां-कहां ट्रैवलिंग की है। नए फीचर में आप प्ले साउंड ऑप्शन भी चुन सकते हैं ताकि आप आसानी से ट्रैकर खोज सकें।
कंपनी ने कहा कि अभी के लिए एंड्रॉयड फोन एपल एयरटैग की पहचान करने में सक्षम होंगे, लेकिन आने वाले महीनों में अधिक ब्रांडेड ब्लूटूथ ट्रैकर्स को इस फीचर से जोड़ा जाएगा। यदि आपको कोई अननोन एयरटैग मिलता है, तो आप लोकेशन ट्रैकिंग बंद कर सकते हैं। बस एयरटैग के पिछले हिस्से को दबाएं और इसे घटी की दिशा में घुमाएं। फिर, कवर और बैटरी हटा दें। ऐसा करने से लोकेशन शेयर को बंद किया जा सकता है।
- खत्म होने वाली है WhatsApp की बादशाहत!
- Redmi Note 12 Pro 5G: 12GB रैम और ज्यादा स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ नया वेरियंट, जानें कीमत और फीचर्स
- X Corp: कर्नाटक हाई कोर्ट से एक्स कॉर्प को राहत, लेकिन सात दिन में आधा जुर्माना जमा करने का आदेश
- डिज्नी प्लस हॉटस्टार के 1.25 करोड़ सब्सक्राइबर्स घटे, अब पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाने की तैयारी में कंपनी