भारत में जेएनयू से ज्यादा सर्च किया गया ईरान, हमले के बाद सर्च पॉइंट सर्वाधिक 100

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Fri, 10 Jan 2020 03:40 AM IST
Google Trends : Iran is being searched more than JNU in India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

    जेएनयू में पांच जनवरी को हुई हिंसा के बाद पूरे देश में इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा ट्रेंडिंग टॉपिक बना रहा है। वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव ने भी पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा और गूगल ट्रेंड्स में इसने भारत में भी जेएनयू मुद्दे को पीछे कर दिया है। गूगल ट्रेंड्स के सात दिनों के आंकड़े यही बता रहे हैं।

    इस दौरान भारत में ईरान के सर्च पॉइंट 31 रही तो जेएनयू की 13 रही। वहीं, ईरान के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद सर्चिंग सर्वाधिक 100 पॉइंट पर पहुंच गई। वहीं, ईरान में सबसे ज्यादा कासिम सुलेमानी से संबंधित सर्च किया जा रहा है। सुलेमानी, ईरान जनरल सुलेमानी, सुलेमानी ईरान जैसे कीवर्ड ईरान में खूब इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

    जेएनयू गूगल सर्च की बात करें तो पांच जनवरी को यहां हमला हुआ, इसी दिन इसे सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया। इसकी सर्च रेटिंग 89 पहुंच गई थी। लेकिन, तब से लेकर अब तक यह मुद्दा शांत भले न हुआ हो, लेकिन गूगल पर इसे लेकर सर्च लगातार कम होती जा रही है। हमले में जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आईशी घोष चोटिल हो गई थीं।

    ईरान को लेकर भारत में राज्यवार सर्च की बात करें तो मिजोरम और मणिपुर में यह 87-87 फीसदी रहा। जम्मू-कश्मीर में 84 फीसदी, तमिलनाडु में 83 फीसदी और नगालैंड में 19 फीसदी रहा। वहीं, जेएनयू को लेकर राजधानी दिल्ली में सर्च 61 फीसदी रहा। वहीं पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा 65 फीसदी, छत्तीसगढ़ और बिहार में 67-67 फीसदी और झारखंड में 68 फीसदी रहा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें