ऑस्ट्रेलिया में फ्री सेवाएं बंद कर सकता है गूगल, नए कानून को लेकर दी चेतावनी

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Aug 2020 02:49 PM IST
Google to stop free service in australia against new government regulation
Google Australia - फोटो : amarujala

    दुनिया के सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल ऑस्ट्रेलिया में अपनी फ्री की सेवाएं बंद करने वाला है। गूगल ने चेताया है कि ऑस्ट्रेलिया से मुफ्त सर्च सेवाओं को वापस लिया जा सकता है। आस्ट्रेलिया सरकार गूगल से समाचार सामग्री के लिए भुगतान की योजना पर काम कर रही है। इसी की प्रतिक्रिया में गूगल ने सोमवार को यह कदम उठाने की चेतावनी दी है।

    अमेरिकी कंपनी ने ‘ऑस्ट्रेलिया के लोगों को खुले पत्र’ में यह चेतावनी दी है। ऑस्ट्रेलिया एक कानून के मसौदे पर काम कर रहा है जिसके तहत गूगल और फेसबुक दोनों को वाणिज्यिक मीडिया कंपनियों से ली गई समाचार सामग्रियों के लिए भुगतान करना पड़ सकता है। इस कानून पर सार्वजनिक विचार-विमर्श की प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी होनी है।

    गूगल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के प्रबंध निदेशक मेल सिल्वा ने पत्र में कहा है, ‘‘इस प्रस्तावित कानून की वजह से हमें आपको काफी खराब गूगल सर्च और यूट्यूब उपलब्ध कराने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। साथ ही प्रयोगकर्ताओं का डेटा बड़ी समाचार कंपनियों को दिया जा सकता है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में आपको गूगल सर्च की मुफ्त सुविधा भी गंवानी पड़ सकती है।’’

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें