अब सभी मोबाइल कंपनियों को देना होगा नियमित अपडेट, गूगल कसने वाला है शिकंजा

तमाम मोबाइल कंपनियों की मनमानी अब बंद होने वाली है। अभी तक कई मोबाइल निर्माता कंपनियां फोन लॉन्च तो कर देती हैं लेकिन समय पर सिक्योरिटी अपडेट जारी नहीं करती हैं। वहीं अब गूगल इन मोबाइल निर्माता कंपनियों पर शिकंजा सकने वाला है जिसके बाद इन्हें फोन के लिए नियमित रूप से अपडेट जारी करना पड़ेगा।
अभी तक सिर्फ गूगल के पिक्सल फोन को ही 2-3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलता था लेकिन अब सभी मोबाइल फोन को अपडेट मिलेगा। हालांकि गूगल ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि गूगल जल्द ही गूगल मोबाइल निर्माता कंपनियों को इस संबंध में सूचित करने वाला है। इसके लिए गूगल जल्द ही गूगल मोबाइल सर्विस (GMS) प्रोग्राम और एंड्रॉयड पार्टनर प्रोग्राम के नियमों में कुछ बदलाव नियमों में बदलाव करेगा।
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया था फ्लैगशिप फोन को छोड़कर अन्य स्मार्टफोन के लिए अधिकतर मोबाइल निर्माता मासिक सिक्योरिटी अपडेट रिलीज नहीं करती हैं।