Google: गूगल के नए एप से यूजर्स को होगा बड़ा फायदा, एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी सारी सर्विस

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 25 Aug 2024 07:31 PM IST
सार

गूगल यूजर्स के लिए कई सारे नए फीचर्स लेकर आता रहता है। ऐसे में गूगल ने एक शानदार एप को पेश कर दिया है। इस एप में गूगल की सारी सुविधाओं का लाभ एक ही जगह पर उठाया जा सकता है। आगे जानिए क्या है इसकी पूरी डिटेल।

google to launch essentials app unified platform for key services
Google - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    विश्व का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। इसी क्रम में गूगल ने एक धमाकेदार एप Essentials को पेश किया है। इस एप को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें गूगल की कई सारी सर्विस को एक ही जगह पर प्राप्त किया जा सकता है। इस एप के जरिए गूगल फोटोज, गूगल मैसेज, नियरबाए, गूगल ड्राइव वन और अन्य कई सर्विस का एक ही जगह पर लाभ लिया जा सकता है।

    रिपोट्स में बताया गया है कि गूगल Essentials एप को खासतौर पर विंडोज और लैपटॉप यूजर्स के लिए तैयार किया जा रहा है। इस एप में गूगल की कई सारी सर्विस को एकसाथ लाया जाएगा। ऐसे में यूजर्स को काम करने के दौरान गूगल की अलग-अलग सर्विस के बीच में बार-बार स्विच नहीं करना होगा। इस तरह से यह एप यूजर्स को आसानी से गूगल की सभी सर्विस देगा।

    रिपोट्स में यह दावा किया जा रहा है कि गूगल Essentials एप से एक बड़ा फायदा होगा। गूगल ने इस एप में गूगल प्ले स्टोर का सपोर्ट भी दिया है। ऐसे में इस एप की वजह से यूजर्स आसानी से अन्य एप्स को भी सीधे तौर पर डाउनलोड कर सकेंगे। रिपोट्स के मुताबिक, गूगल Essentials एप को सबसे पहले कुछ डिवाइस में दिया जा सकता है। ऐसे में यूजर्स को एक ही जगह पर आसानी से गूगल की सभी सर्विस का फायदा मिलेगा। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि कुछ डिवाइस में गूगल की यह सर्विस डिफॉल्ट होकर आएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें