Android Tablet: विंडोज की तरह टैबलेट, नए फीचर पर काम कर रहा Google
यदि आपके पास कीबोर्ड है तो आप शॉर्टकट (Windows, Command, या Search) + Ctrl + Down का इस्तेमाल करके डेस्कटॉप मोड को एक्टिव कर सकते हैं। आप सभी एक्टिव एप्स को बंद करके या एक विंडो को स्क्रीन को ड्रैग कर सकेंगे।

विस्तार
यदि आपके पास भी एंड्रॉयड टैबलेट है और शिकायत है कि आप उसे विंडोज लैपटॉप की तरह इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द ही आप अपने एंड्रॉयड टैबलेट को विंडोज की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। दरअसल Google एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके बाद यह संभव हो पाएगा। नए अपडेट के बाद आप एंड्रॉयड टैबलेट पर किसी एप को अपने हिसाब से री-साइज कर सकेंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक नए फीचर को "डेस्कटॉप विंडोइंग" नाम दिया गया है। फिलहाल यह फीचर डेवलपर प्रीव्यू के रूप में उपलब्ध है। फिलहाल एंड्रॉयड टैबलेट पर एप्स डिफॉल्ट रूप से फुल-स्क्रीन मोड में खुलते हैं। जब नया मोड एक्टिव होगा तब प्रत्येक एप एक विंडो में दिखाई देगा। ऐसे में आपको कई सारे एप्स एक साथ दिखेंगे।
एंड्रॉयड टैबलेट का यह नया फीचर काफी हद तक iPad के स्टेज मैनेजर फीचर जैसा ही है। यही फीचर पर किसी डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम भी काम करता है। इस फीचर के रिलीज होनेके बाद एप की स्क्रीन के टॉप पर विंडो हैंडल को दबाकर एक्टिव कर सकेंगे।
