Google DeepMind: अब जीवन की समस्या सुलझाने में मदद करेंगे AI असिस्टेंट, खाना बनाने के लिए टिप्स भी देंगे

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 17 Aug 2023 07:47 PM IST
सार

इन AI असिस्टेंट की मदद से कम से कम 21 विभिन्न प्रकार के व्यक्तिगत और व्यावसायिक कार्य किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Google testing AI tool that can provide life advice and 21 more tasks know all details
Artificial Intelligence - फोटो : Istock

    विस्तार

    गूगल डीपमाइंड की मदद से नए जेनरेटिव एआई टूल को डेवलप कर रहा है। इन असिस्टेंट एआई टूल की मदद जीवन सलाह, योजना और ट्यूशन तक में मदद मिल सकेगी। दावा है कि गूगल डीपमाइंड तकनीक की मदद से इन एआई टूल की टेस्टिंग कर रहा है। इन AI असिस्टेंट की मदद से कम से कम 21 विभिन्न प्रकार के व्यक्तिगत और व्यावसायिक कार्य किए जा सकते हैं।

    न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एआई टूल जीवन सलाह, योजना, खाना बनाना और ट्यूटोरियल टिप्स देना जैसे 21 विभिन्न तरह के काम कर सकता है। इन सभी टूल्स को गूगल की एआई यूनिट में से एक डीपमाइंड की मदद से डेवलप किया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल का नया प्लान ओपनएआई के चैटजीपीटी और माइक्रोसॉफ्ट के बिंग चैट को टक्कर देने के लिए गूगल के बढ़ते प्रयासों में से एक है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के अनुसार, गूगल की इन-हाउस एआई रिसर्च लैब, डीपमाइंड, एआई-पावर्ड लाइफ कोच की टेस्टिंग कर रही है। कंपनी कथित तौर पर गूगल डीपमाइंड को इन टूल्स के साथ लैस करने वाली है। कहा जा रहा है कि यह एआई टूल गूगल बार्ड और चैटजीपीटी जैसे चैटबॉट की तरह ही सवालों के जवाब देने में माहिर होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें