Google News & Discover down: दुनियाभर में गूगल की सेवाएं हुईं प्रभावित; न्यूज, डिस्कवर और ट्रेंड्स पर पड़ा असर

नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनितिन गौतम
Fri, 31 May 2024 10:01 PM IST
सार

Google News is down: लाखों यूजर्स गूगल की कुछ सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाए। हालांकि, गूगल सर्च काम कर रहा है। फिलहाल तकनीकी समस्या को दूर कर लिया गया है।

विज्ञापन
google technical glitch updates gmail maps youtube services down news in hindi
गूगल सेवाएं हुईं बाधित - फोटो : एएनआई

    विस्तार

    गूगल की कुछ सेवाएं शुक्रवार शाम प्रभावित हो गईं थी। कई यूजर्स ने शिकायत की कि गूगल न्यूज काम नहीं कर रहा। इसमें न्यूज टैब और गूगल न्यूज का होम पेज शामिल थे। वहीं, गूगल डिस्कवर के होम पेज की फीड और गूगल ट्रेंड्स के भी काम नहीं करने की जानकारी सामने आई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस बारे में प्रतिक्रिया दी। फिलहाल तकनीकी समस्या को दूर कर लिया गया है। गूगल ने अपने गूगल सर्च स्टेटस डैशबोर्ड पर बताया कि 30 मई 2024 को शाम करीब 19.36 बजे (अमेरिकी समयानुसार) तकनीकी समस्या सामने आई, जिसे 31 मई 2024 को 8.27 बजे दूर कर लिया गया।

    गूगल न्यूज टैब की बात करें तो इसमें यूजर्स को सबसे ज्यादा समस्या आई। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि कई बार सर्च करने पर यह संदेश मिला, 'डिड नॉट मैच एनी न्यूज रिजल्ट'। वहीं, सर्च इंजन की पर्सनलाइज्ड कंटेंट फीड 'गूगल डिस्कवर' की बात करें तो इसमें यूजर्स को 'समथिंग वेंट रॉन्ग' और 'नो स्टोरीज अवेलेबल, ट्राय अगेन लेटर' जैसे संदेश मिले।

    विज्ञापन

    जीमेल और गूगल मैप्स पर भी असर

    डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, कुछ देशों में जीमेल, गूगल सर्च और गूगल मैप्स की सेवाओं पर भी असर पड़ा है। डाउनडिटेक्टर ने कई रिपोर्ट्स का अध्ययन कर आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, शुक्रवार शाम सात बजे तक 65 फीसदी लोगों ने गूगल से जुड़ी वेबसाइट्स को एक्सेस करने, 31 फीसदी यूजर्स ने गूगल सर्च का इस्तेमाल करने और चार फीसदी यूजर्स ने लॉगइन करने में परेशानी आने से जुड़ी जानकारी साझा की।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Google News & Discover down: दुनियाभर में गूगल की सेवाएं हुईं प्रभावित; न्यूज, डिस्कवर और ट्रेंड्स पर पड़ा असर
    Google News & Discover down: दुनियाभर में गूगल की सेवाएं हुईं प्रभावित; न्यूज, डिस्कवर और ट्रेंड्स पर पड़ा असर
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें