Google: अब ChatGPT और क्लाउड से सीधे Gemin में भेजें अपनी चैट हिस्ट्री; जानें कैसे काम करेगा Switching Tool

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sat, 28 Mar 2026 01:37 PM IST
सार

AI chatbot switching tools:

एआई चैटबॉट्स के बीच चल रही यूजर वॉर में गूगल ने बाजी पलटने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने नए स्विचिंग टूल्स विजेट्स की घोषणा की है, जिसकी मदद से अब आप दूसरे चैटबॉट्स जैसे चैटजीपीटी की अपनी पुरानी यादें, पर्सनल जानकारी और पूरी चैट हिस्ट्री को सीधे जेमिनी में ला सकते हैं।जानिए कैसे?

विज्ञापन
Switch ChatGPT Gemini Easily; Transfer Chat History,Memories New Tool
AI चैटबॉट स्विचिंग टूल्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    Import Claude chat logs to Google AI:

    गूगल ने स्विचिंग टूल्स लॉन्च किया है, जो अन्य एआई एप्स से मेमोरी और चैट हिस्ट्री को जेमिनी में ट्रांसफर करना आसान बनाता है। यूजर्स अपनी पुरानी चैट्स को जिप फाइल के जरिए अपलोड कर सकते हं और जेमिनी के भीतर उन्हें सर्च भी कर सकते हैं। यह कदम चैटजीपीटी के 900 मिलियन वीकली एक्टिव यूजर्स के मुकाबले जेमिनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

    Google AI features: कैसे काम करता है यह ट्रांसफर सिस्टम?

    ChatGPT history to Gemini: मेमोरी ट्रांसफर

    इसके लिए जेमिनी अब आपको एक खास प्रॉम्प्ट सुझाएगा। आपको बस उस प्रॉम्प्ट को अपने मौजूदा चैटबॉट (जैसे ChatGPT या Claude) में डालना है। वहां से मिलने वाले जवाब को कॉपी करके जेमिनी में पेस्ट करते ही, जेमिनी आपकी रुचियों, परिवार के सदस्यों के नाम और आपके बैकग्राउंड जैसे मुख्य तथ्यों को तुरंत समझ लेगा।

    विज्ञापन

    Gemini Memories Transfer feature: पूरी चैट हिस्ट्री का माइग्रेशन

    अगर आप अपनी पुरानी बातचीत को खोना नहीं चाहते, तो अब आप उसे जिप फाइल के रूप में जेमिनी में अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको सर्च सुविधा मिलेगी, जिसमें इंपोर्ट की गई पुरानी चैट्स को आप जेमिनी में सर्च भी सकते हैं। इसके अलावा निरंतरता बनी रहे, आप ठीक वहीं से अपनी बात शुरू कर सकते हैं, जहां आपने दूसरे एप पर छोड़ी थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल की चुनौती

    वर्तमान में ओपनएआई (ChatGPT) के पास 900 मिलियन वीकली एक्टिव यूजर्स हैं, जबकि जेमिनी के पास 750 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। स्पष्ट है कि एंड्रॉइड और क्रोम में डिफॉल्ट होने के बावजूद गूगल माइंडशेयर में पीछे था, जिसे यह नया फीचर तेजी से भरने की क्षमता रखता है।

    इसके अन्य मुख्य फीचर्स

    • स्विचिंग टूल्स नाम के नए विजेट्स।
    • अन्य चैटबॉट्स से पर्सनल मेमोरी ट्रांसफर।
    • ZIP फाइल के जरिए पूरी चैट हिस्ट्री इम्पोर्ट।
    • इम्पोर्टेड चैट्स को सर्च करने की सुविधा।
    • जेमिनी को जल्दी से यूजर की पसंद और संदर्भ समझाने की क्षमता।
    • फ्री और पेड दोनों अकाउंट्स में उपलब्ध।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें