गूगल की यह सर्विस हो रही बंद, होमपेज पर भी होने वाला है बड़ा बदलाव

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Nov 2022 09:43 AM IST
सार

Street View एप को मार्च 2023 में बंद कर दिया जाएगा। गूगल स्ट्रीट व्यू एप से यूजर्स दुनिया को 360 डिग्री में देख सकते हैं, हालांकि 360 डिग्री व्यूज के लिए गूगल मैप्स में स्ट्रीट व्यू है और स्ट्रीट व्यू स्टूडियो एप भी है।

विज्ञापन
Google Street View App Shutting Down in 2023 Google Lens Icon Added to Search Homepage
Google Street View App - फोटो : 9to5google

    विस्तार

    गूगल अपने होमपेज में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। गूगल के होम पेज पर जल्द ही गूगल लेंस का आइकन भी आपको नजर आएगा। इसके अलावा गूगल की एक सर्विस भी बंद हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक Street View एप को मार्च 2023 में बंद कर दिया जाएगा। गूगल स्ट्रीट व्यू एप से यूजर्स दुनिया को 360 डिग्री में देख सकते हैं, हालांकि 360 डिग्री व्यूज के लिए गूगल मैप्स में स्ट्रीट व्यू है और स्ट्रीट व्यू स्टूडियो एप भी है।

    Google में इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष राजन पटेल ने मंगलवार को कहा कि Google लेंस आइकन को आखिरकार Google सर्च होमपेज में जोड़ा जा राहा है। अब गूगल सर्च का इस्तेमाल डेस्कटॉप पर भी मोबाइल जैसा होगा।

    विज्ञापन

    लेंस के आइकन पर क्लिक करने पर यूजर्स को ड्रैग एंड ड्रॉप का भी विकल्प मिलेगा। इसके अलावा लिंक को पेस्ट करने की भी सुविधा मिलेगी। गूगल लेंस के जरिए आप किसी इमेज, टेक्स्ट आदि को सर्च कर सकते हैं और लाइव अनुवाद भी कर सकते हैं। गूगल लेंस किसी इमेज से टेक्स्ट को कॉपी करने की भी सुविधा देता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    9to5Google ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि Google Street View एप को 31 मार्च 2023 के बाद बंद कर दिया जाएगा। इसका नोटिस एप के 2.0.0.484371618 वर्जन पर भी देखा जा सकता है, हालांकि यह नोटिस फिलहाल सभी के लिए नहीं है।

    नोटिस का एक स्क्रीनशॉट भी वायरल हुआ है। गूगल स्ट्रीट व्यू एप में फोटो पाथ फीचर है जिसकी मदद से यूजर्स स्ट्रीट व्यू डाटाबेस में 2D फोटोज अपलोड कर सकते हैं। यह फीचर फिलहाल गूगल के किसी भी एप मे नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें