गूगल का बड़ा फैसला: अब नहीं मिलेंगी लोगों की अनुभवी सलाह, जानें क्यों हटाया जा रहा What People Suggest फीचर

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Fri, 20 Mar 2026 02:15 PM IST
सार

What People Suggest Google Health:

अब गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फीचर What People Suggestion नहीं आएगा है। यह फीचर इंटरनेट फोरम और चर्चाओं से मरीजों के निजी अनुभवों को बटोरकर यूजर्स को सेहत से जुड़ी सलाह देता था। मेडिकल एक्सपर्ट्स की चिंताओं और गलत जानकारी के बढ़ते जोखिमों के बीच, टेक दिग्गज ने सर्च रिजल्ट्स को अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
Google Shuts Down What People Suggest AI Feature Amid Concerns Over Health Advice Accuracy
google - फोटो : Adobe Stock

    विस्तार

    टेक दिग्गज गूगल ने अपने एक खास AI फीचर ‘What People Suggest’ को बंद करने का फैसला लिया है। यह फीचर हेल्थ से जुड़ी जानकारी को नए तरीके से पेश करता था, लेकिन अब इसकी विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठने लगे थे।

    क्या था यह फीचर?

    What People Suggest एक एआई-आधारित सिस्टम था जो इंटरनेट के फोरम, चर्चाओं और यूजर अनुभवों को इकट्ठा करता था। उन्हें आसान भाषा में यूजर्स के सामने दिखाता था, खासकर हेल्थ से जुड़े सवालों में दूसरे लोगों के अनुभव दिखाता था। जैसे मान लीजिए किसी को कोई बीमारी है, तो यह फीचर डॉक्टर की सलाह के साथ-साथ दूसरे मरीजों के अनुभव भी दिखाता था।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़े: Musk की xAI पर मुकदमा: किशोरियों की फोटो से बनाई अश्लील इमेज; गंभीर आरोपों में दर्ज हुआ केस, जानें पूरा मामला

    समस्या कहां आई?

    गूगल पर दिखाई गई जानकारी डॉक्टर्स या एक्सपर्ट्स से नहीं, बल्कि आम लोगों की राय पर आधारित था। ऐसे में एआई कभी-कभी गलत या अधूरी जानकारी भी दिखा सकता था। जो की हेल्थ जैसे संवेदनशील मामलों में खतरनाक हो सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी कि गलत मेडिकल सलाह लोगों को नुकसान पहुंचा सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल ने क्या कहा?

    कंपनी के अनुसार यह फैसला यूजर एक्सपीरियंस को सरल और साफ बनाने के लिए लिया गया है, इसे सुरक्षा या क्वालिटी की कमी से नहीं जोड़ा गया। हालांकि, इंडस्ट्री रिपोर्ट्स मानती हैं कि बढ़ती आलोचना और एआई पर भरोसे के सवाल भी इसके पीछे एक बड़ी वजह हो सकते हैं।

    अब क्या बदलेगा?

    गूगल अब एक्सपर्ट्स और भरोसेमंद सोर्स से हेल्थ जानकारी देगा। फोरम और डिस्कशन तो दिखाएगा, लेकिन उन्हें एआई की ओर से सीधे सलाह के रूप में नहीं पेश किया जाएगा। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे होंगे कि क्या एआई पर भरोसा किया जा सकता है। तो एक्सपर्ट्स के अनुसार मामला एक बड़े मुद्दे को सामने लाता है। जैसे मेडिकल जानकारी में छोटी गलती भी बड़ा नुकसान कर सकती है। इसीलिए एआई हेल्थ टूल्स के लिए सख्त नियमों की जरूरत महसूस होती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें