घर पर ठीक कर सकेंगे Google Pixel 7a फोन, जानें क्या है गूगल का नया प्लान
गूगल ने इस प्रोग्राम को साल 2022 में पेश किया था, जो यूजर्स को घर पर ही अपने फोन को ठीक कराने की सुविधा देता है। अब इस प्रोग्राम में Google Pixel 7a को भी शामिल कर लिया गया है।

विस्तार
गूगल ने हाल ही में अपने किफायती फोन Google Pixel 7a को पेश किया है। अब कंपनी ने इस फोन को गूगल के सेल्फ रिपेयर प्रोग्राम में शामिल कर लिया है। यानी इस फोन में किसी भी तरह की दिक्कत आती है तो यूजर्स अब इसे घर बैठे दी ठीक कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने iFixit के साथ साझेदारी की है। चलिए जानते हैं इस प्रोग्राम के बारे में...
गूगल ने इस प्रोग्राम को साल 2022 में पेश किया था, जो यूजर्स को घर पर ही अपने फोन को ठीक कराने की सुविधा देता है। अब इस प्रोग्राम में गूगल ने अपने लेटेस्ट डिवाइस Google Pixel 7a को भी शामिल कर लिया है। यानी पिक्सल 7ए यूजर्स भी घर से ही अपने फोन को ठीक कर सकेंगे। इस प्रोग्राम के तहत यूजर्स फोन की स्क्रीन, रियर कैमरा होल्डर, रियर कवर, कैमरा सेंसर और बैटरी जैसे पार्ट्स को घर पर ही रिपेयर कर सकते हैं।
गूगल की यह स्कीम न सिर्फ आपके पैसे बचाएगी बल्कि यह ई-वेस्ट जैसी परेशानी भी दूर करेगी, जिससे एनवायरनमेंट को भी कम नुकसान होगा। कंपनी फोन को ठीक करने के लिए टूलकिट भी उपलब्ध कराएगी ताकि आप खुद ही फोन को ठीक कर सकें। हालांकि, फोन में हार्टवेयर की दिक्कत जैसे मदरबोर्ड, प्रोसेसर जैसी दिक्कत आती है तो आपको इसके लिए सर्विस सेंटर ही जाना होगा।