Update: अब गूगल सर्च में दिखेंगे आर्काइव लिंक, रोलआउट हो रहा नया अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Sep 2024 01:44 PM IST
सार

यह नया बदलाव उस कैशे किए गए लिंक फीचर को हटाने के बाद किया गया है, जिसे फरवरी में हटाया गया था। जिन लिंक को हटाया गया था उनकी मदद से यूजर्स किसी साइट के वेब पेज के पुराने वर्जन को देख सकते थे।

विज्ञापन
Google Search Results Will Now Show Archived Web Pages via Wayback Machine details here
Google - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    गूगल सर्च रिजल्ट्स में अब लिंक के आर्काइव भी शामिल होंगे, जिससे हाल ही में अपडेट किए गए वेब पेजों की जानकारी मिलेगी। बुधवार को गूगल ने यह घोषणा की। यह पहल टेक कंपनी और इंटरनेट आर्काइव के बीच पार्टनरशिप का हिस्सा है। इंटरनेट आर्काइव एक अमेरिकी गैर-लाभकारी डिजिटल लाइब्रेरी है, जो अरबों वेब पेजों को आर्काइव करके सेव करती है। यह नया बदलाव उस कैशे किए गए लिंक फीचर को हटाने के बाद किया गया है, जिसे फरवरी में हटाया गया था। जिन लिंक को हटाया गया था उनकी मदद से यूजर्स किसी साइट के वेब पेज के पुराने वर्जन को देख सकते थे।

    एक ब्लॉग पोस्ट में, इंटरनेट आर्काइव ने घोषणा की कि अब आर्काइव किए गए वेब पेज गूगल सर्च रिजल्ट्स में दिखेंगे। किसी लिंक के पिछले वर्जन को एक्सेस करने के लिए यूजर्स को सर्च रिजल्ट के पास दिखाई देने वाले तीन डॉट ऑप्शन को चुनना होगा और "इस रिजल्ट के बारे में" पैनल में "इस पेज के बारे में अधिक" चुनना होगा।

    विज्ञापन

    इसके साथ ही, वेबसाइट के पिछले वर्जन का लिंक "पिछले संस्करण देखें" टेक्स्ट के साथ दिखाई देगा। यह नया फीचर इंटरनेट आर्काइव की वेबैक मशीन का इस्तेमाल करता है, जो वेबसाइट को ठीक उसी तरह दिखाता है जैसा वह पिछले किसी तारीख को दिखती थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें